न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में गर्मी के साथ पेट्रोल भी बना रहा इतिहास, पहली बार सभी 33 जिलों में 100 रुपए के पार पंहुचा दाम

हर दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जिसके परिणामस्वरुप राजस्थान में नया इतिहास बन गया और ऐसा पहली बार हुआ कि सभी 33 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार पंहुच गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 5:05:15

राजस्थान में गर्मी के साथ पेट्रोल भी बना रहा इतिहास, पहली बार सभी 33 जिलों में 100 रुपए के पार पंहुचा दाम

राजस्थान में गर्मी का दौर जारी हैं. लेकिन सूरज की तपन इतनी चिंता नहीं बढ़ा रही हैं जितने पेट्रोल-डीजल के दाम। जी हां, हर दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जिसके परिणामस्वरुप राजस्थान में नया इतिहास बन गया और ऐसा पहली बार हुआ कि सभी 33 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार पंहुच गए। गर्मियों में धूप से जितना पसीना नहीं निकल रहा उतना तो पेट्रोल के दाम सुनकर आ जाता हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल पर 27 पैसे और डीजल पर 30 पैसे बढ़ा दिए। मई में चार राज्यों में चुनाव और राजस्थान में उपचुनाव के परिणाम आने के बाद 25 दिनों में 15 बार तेल के रेट बढ़े हैं। मई में पेट्रोल पर करीब 3.73 रुपए बढ़ चुके वहीँ डीजल पर करीब 4.57 रुपए बढ़े हैं। जयपुर में सामान्य पेट्रोल 100.44 रुपए हो चुका है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल सबसे महंगा 104.94 रुपए, हनुमानगढ़ में 104.24, बीकानेर में 102.96, चूरू में 102.27 रुपए हो चुका है।

राजस्थान में पेट्रोल पर 36% और डीजल पर 26% वैट

राजस्थान पेट्रोल पंप एसोसिएशन के मुताबिक, पेट्रोल पर 36% और डीजल पर 26% वैट है। पड़ोसी हरियाणा और पंजाब में पेट्रोल पर 25%, डीजल पर करीब 16% है। इसके अलावा दिल्ली में पेट्रोल पर 30 और डीजल पर 16.75%, गुजरात में पेट्रोल और डीजल पर करीब 20-20%, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर 26.80 और डीजल पर 17.48% वैट है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 33 और डीजल पर 23% वैट है। एमपी में पेट्रोल पर 4.5% अतिरिक्त टैक्स भी है। राजस्थान में तेल की कीमतों में पड़ोसी राज्य हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश में करीब 10 रुपए का अंतर है। हरियाणा में पेट्रोल 91.54, उत्तर प्रदेश में 90.71, दिल्ली में 93.68 रुपए, गुजरात में 90.70, पंजाब में 95.60 और मध्य प्रदेश में 102.35 रुपए पेट्रोल बेचा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल