न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

23 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक यात्री खोलने लगा विमान का इमरजेंसी गेट, मची अफरातफरी

नई दिल्ली से वाराणसी जा रहे स्पाइसजेट के विमान में उस समय अफरातफरी मच गई, जब विमान में एक युवक ने अचानक इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Mar 2021 3:55:13

23 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक यात्री खोलने लगा विमान का इमरजेंसी गेट, मची अफरातफरी

नई दिल्ली से वाराणसी जा रहे स्पाइसजेट के विमान में उस समय अफरातफरी मच गई, जब विमान में एक युवक ने अचानक इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। उस पर क्रू मेंबर्स ने अन्य यात्रियों की मदद से काबू पाया। वाराणसी में लैंडिंग होने पर उसे CISF के हवाले किया गया। विमान में मौजूद यात्रियों ने बताया कि शख्स की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह बार-बार इमरजेंसी गेट खोलने की जिद्द कर रहा था। एक समय ऐसा लगा कि वह गेट खोल देगा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे काबू में किया। एक यात्री ने बताया, 'शख्स की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और वह कुछ भी कर सकता था। हमने उसे विमान के लैंड होने तक पकड़कर रखा और किसी तरह बाकी यात्रियों की जान बचाई।' यात्री ने आगे कहा, 'उस समय विमान में 89 यात्री मौजूद थे और यदि गलती से भी इमरजेंसी गेट खुल जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।'

दरअसल, शनिवार को नई दिल्ली से स्पाइस जेट के विमान ने 2 बजकर 22 मिनट पर वाराणसी के लिए उड़ान भरी। इस विमान में हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले गौरव खन्ना के अलावा उस वक्त 89 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान आसमान में करीब 23 हजार फीट ऊंचाई पर था। अचानक गौरव खन्ना अपनी सीट से उठा और इमरजेंसी गेट के करीब पहुंचकर उसे खोलने की कोशिश करने लगा। यह देखकर अन्य यात्री घबरा गए और शोर मचाने लगे। आनन-फानन में क्रू मेंबर व विमान में सवार कुछ यात्रियों ने उसे पकड़ लिया।

क्रू मेंबर ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना तो उसे करीब 40 मिनट तक दबोचे रखा। पायलट ने इस हंगामे की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग के साथ उसे CISF को सौंपा गया। उसके बाद पिंडरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। लोकल पुलिस ने आरोपी गौरव खन्ना का शांति भंग में चालान किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल