न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में विकास को नई गति: CM धामी ने 210 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी, आपदा राहत में शामिल होंगी 71 नई गाड़ियां

उत्तराखंड में विकास को नई रफ्तार देते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 210 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी। आपदा राहत के लिए 71 नए वाहन, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार, सड़क निर्माण, हैंडपंप स्थापना और विभिन्न जिलों में बुनियादी विकास कार्यों को हरी झंडी मिली।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Dec 2025 8:55:37

उत्तराखंड में विकास को नई गति: CM धामी ने 210 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी, आपदा राहत में शामिल होंगी 71 नई गाड़ियां

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में तेज़ गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों की उन योजनाओं को वित्तीय मंजूरी प्रदान कर दी है, जिनकी कुल लागत 210 करोड़ रुपये से अधिक है। इन स्वीकृत परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बुनियादी ढांचे को मजबूती देना और संकट के समय राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है।

आपदा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार — 71 बोलेरो वाहन होंगे शामिल

सीएम धामी ने राज्य की आपदा राहत एवं बचाव क्षमता को और बेहतर बनाने के लिए 71 बोलेरो वाहनों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस दिशा में 7.24 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पहाड़ी प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत टीमों का समय पर पहुंचना बेहद आवश्यक होता है, और इस निर्णय से आपदा प्रबंधन की गति और दक्षता दोनों में वृद्धि होगी।

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी स्वीकृति

राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए पंतनगर एयरपोर्ट के महत्वपूर्ण विस्तार कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने 188.55 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट न केवल उत्तराखंड की एवीएशन क्षमता को बढ़ाएगा बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई दिशा देगा।

सीएम घोषणाओं से जुड़े कार्यों को भी मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन की दिशा में भी कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। कुल मिलाकर 14 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृतियां विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए जारी की गईं। पिथौरागढ़ जिले में कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर काम को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री ने अलग-अलग योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत किया है—

- धारचूला विधानसभा के हरकोट से थामडी कुंड मार्ग के लिए 88.76 लाख रुपये,

- जलथ से फगुनी उड्यार मोटर मार्ग हेतु 84.12 लाख रुपये,

- डीडीहाट क्षेत्र में नैनीपातल से भगवती मंदिर जोड़ने वाले रास्ते के लिए 45.74 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।

चंपावत और देहरादून जिलों में भी विकास कार्यों को बढ़ावा

चंपावत जिले में नाबार्ड मद से औद्यानिकी विकास परियोजना के लिए 98.18 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके साथ ही पूर्णागिरी तहसील में मिनी विकास भवन एवं बार भवन के निर्माण के लिए 5.33 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में ग्राम पंचायत कांडी, चामा और गाता में सामुदायिक उपयोग के लिए टीन शेड निर्माण हेतु 55.95 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

खटीमा में हैंडपंप और हरिद्वार में नदी सुरक्षा कार्य को मंजूरी

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में पेयजल सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से 300 हैंडपंप लगाए जाएंगे, जिसके लिए 4.99 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसके अलावा विकासखंड नारसन (हरिद्वार) के ग्राम मुकीमपुर में सोलानी नदी के बाएं तट पर सीसी स्पर निर्माण के लिए 24.37 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य नदी कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत