न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बम धमकी के बाद अजमेर शरीफ दरगाह में सुरक्षा कड़ी, खादिमों ने यूट्यूब लाइव पर तुरंत रोक की मांग की

अजमेर शरीफ दरगाह में बम धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, खादिमों ने यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कड़े कदम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Dec 2025 1:58:07

बम धमकी के बाद अजमेर शरीफ दरगाह में सुरक्षा कड़ी, खादिमों ने यूट्यूब लाइव पर तुरंत रोक की मांग की

राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह (Ajmer Sharif Dargah) को बीते बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। दरगाह परिसर में लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस बीच दरगाह की सुरक्षा को लेकर खादिमों ने ख्वाजा साहब के परिसर में यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग (YouTube Live Streaming) पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

दरगाह परिसर में यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग पर बैन की मांग

दरगाह से जुड़े जिम्मेदार खादिमों का कहना है कि कमेटी लगातार यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग पर बैन लगाने की सिफारिश कर रही है। उनका मानना है कि संदिग्ध तत्व दरगाह के अंदर से हर पल लाइव ब्रॉडकास्ट के माध्यम से लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। इसका दुरुपयोग करने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसी कारण से खादिमों ने लाइव स्ट्रीमिंग पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

रियल टाइम लोकेशन से अपराधियों को हो सकता है फायदा

दरगाह के फकरे मोइन चिश्ती और खादिम कुतुब उद्दीन सखी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि अजमेर शरीफ एक बेहद संवेदनशील धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से आते हैं। रियल टाइम लोकेशन का सार्वजनिक प्रसारण सुरक्षा एजेंसियों की मेहनत और सुरक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इसलिए दोनों ने दरगाह कमेटी से तत्काल यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग बंद करने की अपील की है।

जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से हस्तक्षेप की अपील

खादिमों ने जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से भी मामले में हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले आठ दिनों में दरगाह को दो बार बम धमकी मिली है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा के इंतजाम और भी सख्त कर दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी