न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, 50 गोलियां और हैंड ग्रेनेड बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह एक भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 10:39:55

दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, 50 गोलियां और हैंड ग्रेनेड बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह एक भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी ली तो वहां से कई तरह के हथियार बरामद हुए हैं। स्पेशल सेल ने उसके कब्जे से एक AK-47 राइफल के साथ एक अतिरिक्त मैगजीन व 60 राउंड कारतूस, एक हैंड ग्रेनेड, 50 राउंड कारतूस के साथ 2 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आतंकी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले सुरक्षा ऐजेंसियों ने एलर्ट भी जारी किया था कि आईएसआई दिल्ली में धमाके कर सकती है।

गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान मोहम्मद असरफ के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उस पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य प्रावधानों के प्रासंगिक प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक आतंकी दिल्ली-6 के इलाके में भी रह चुका था। स्पेशल सेल के अधिकारी उससे दिल्ली-6 के इलाके की पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं ताकि आतंकी अशरफ कितनी बार दिल्ली 6 की तरफ गया, क्या अभी हाल में ही उसकी मूवमेंट वहां पर थी और वहां पर और किस के संपर्क में वो था उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

त्योहारों के दौरान दिल्ली में आतंकवादी हमले के मिले इनपुट

दिल्ली पुलिस को त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में आतंकवादी हमले के इनपुट मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए राजधानी के बाजारों और मॉल सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिक भीड़ और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त 'पिकेट' तैनात की जा रही हैं।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाइट पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि हमने नाइट पैट्रोलिंग बढ़ा दी है और संवेदनशील क्षेत्रों में पिकेट लगाए गए हैं, किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। साइबर कैफे, सिम कार्ड विक्रेताओं और सेकेंड हैंड कार डीलरों का भी सत्यापन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम मेट्रो और मॉल क्षेत्रों सहित शहर भर में पार्किंग स्थानों की व्यापक जांच कर रहे हैं। अधिक भीड़-भाड़ वाले बाजार जहां दुकानों के मालिक अपना सामान बाहर रखते हैं, उन्हें भी संवेदनशील बनाया जा रहा है तथा उन्हें और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी कहा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक