न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत से युद्ध में हार के बाद पानी के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, 'सिंधु जल संधि पर फिर से करें विचार'

भारत से युद्ध में करारी हार के बाद पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। पीएम मोदी की सख्त चेतावनी और पहलगाम हमले के बाद भारत का रुख बेहद कठोर है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 7:37:17

भारत से युद्ध में हार के बाद पानी के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, 'सिंधु जल संधि पर फिर से करें विचार'

भारतीय सेना के हाथों करारी हार के बाद पाकिस्तान अब भारत के सामने पानी के लिए गिड़गिड़ा रहा है। बुधवार, 14 मई 2025 को पाकिस्तान सरकार ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है।

पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सय्यद अली मुर्तज़ा द्वारा भेजी गई इस चिट्ठी में कहा गया है कि संधि के स्थगन के चलते पाकिस्तान में खरीफ फसलों के लिए पानी की भारी कमी हो गई है। हालांकि भारत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पानी को लेकर पहले ही पीएम मोदी दे चुके हैं सख्त चेतावनी

राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई को सिर्फ फिलहाल के लिए स्थगित किया गया है और भविष्य में पाकिस्तान के रवैये के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि यह युग न युद्ध का है और न ही आतंकवाद का।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दी परोक्ष धमकी

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने मंगलवार, 13 मई 2025 को कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि को पुनः लागू नहीं करता और पाकिस्तान की ओर आने वाले पानी को मोड़ने की कोशिश करता है, तो भारत-पाक संघर्ष विराम खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए हालिया सैन्य अभियानों को देखते हुए जल विवाद को जल्द सुलझाना ज़रूरी है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रुख

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का निर्णय लिया। इस निर्णय की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में की गई थी। इस बैठक में अन्य कठोर निर्णय भी लिए गए थे जैसे कि पाकिस्तान के लिए सभी वीज़ा रद्द करना, पाक हाई कमीशन के स्टाफ को कम करना और वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करना।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब