न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pahalgam Terror Attack: आतंकियों के सामने डट गए सैयद हुसैन शाह, जान पर खेलकर बचाई दूसरों की जान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान घुड़सवार सैयद हुसैन शाह ने पर्यटकों की जान बचाने के लिए आतंकियों से बहादुरी से सामना किया। कश्मीरियत की मिसाल बनते हुए उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 11:17:35

Pahalgam Terror Attack: आतंकियों के सामने डट गए सैयद हुसैन शाह, जान पर खेलकर बचाई दूसरों की जान

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पहलगाम (Pahalgam) के बैसरन इलाके में मंगलवार को एक खौफनाक मंजर सामने आया, जब लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने पर्यटकों पर धर्म पूछकर हमला कर दिया। लेकिन इस दर्दनाक घटना के बीच, एक शख्स ऐसा भी था जो अपने अंदर कश्मीर की मेहमाननवाजी और इंसानियत की परंपरा को जीवित रखे हुए था—सैयद हुसैन शाह (Syed Hussain Shah)। सैयद हुसैन शाह पहलगाम के समीपवर्ती गांव अशमुकाम का निवासी था। वह अपने घोड़े पर पर्यटकों को पहलगाम की सुंदर वादियों की सैर कराता था और यहीं से अपनी रोजी-रोटी कमाता था। उस दिन भी वह कुछ सैलानियों को लेकर बैसरन पहुंचा हुआ था, जहां उसे यह भयानक हमला देखने को मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही आतंकियों ने हमला शुरू किया और सैलानियों से उनका मजहब पूछकर गोलियां बरसाईं, सैयद हुसैन शाह वहां खड़ा रहा। उसने आतंकियों से अपील की, “ये बेगुनाह हैं, ये हमारे मेहमान हैं, इनके मजहब से कोई फर्क नहीं पड़ता। कश्मीर की परंपरा मेहमानों की हिफाजत करना है।” मगर आतंकियों ने उसकी एक न सुनी और उसे जोर से धक्का दे दिया।

जब बात नहीं बनी, तो सैयद हुसैन ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक आतंकी से भिड़ने की हिम्मत दिखाई। उसने उसकी राइफल छीनने की कोशिश की, लेकिन उसी संघर्ष के दौरान आतंकियों की राइफल से निकली गोलियों ने सैयद हुसैन के शरीर को छलनी कर दिया। वह ज़मीन पर गिर पड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद सैयद हुसैन शाह को अन्य घायलों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया और रात में उसे सुपुर्दे-ख़ाक किया गया। सैयद हुसैन के करीबी दोस्त बिलाल ने बताया कि वह चाहता तो अपनी जान बचा सकता था, लेकिन उसने इंसानियत और कश्मीरियत की रक्षा को प्राथमिकता दी। अगर उसने साहस नहीं दिखाया होता और आतंकियों का मुकाबला न किया होता, तो संभव था कि बैसरन में मौजूद सभी सैलानियों की जान चली जाती।

कश्मीरियत की मिसाल बना सैयद हुसैन

सैयद हुसैन शाह न सिर्फ एक घुड़सवार था, बल्कि कश्मीर की वह आत्मा था, जो हर मेहमान को अपनापन देती है। उसने आखिरी सांस तक यही संदेश दिया कि कश्मीर केवल खूबसूरत वादियों का नाम नहीं, बल्कि इंसानियत, प्रेम और अतिथि सत्कार की परंपरा का प्रतीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका