न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

द‍िल्ली में ओम‍िक्रॉन के बढ़ने लगे मामले, 10 नए केस मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 20

दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले बढ़ने लगे है। द‍िल्‍ली में अब 10 और नए मामले सामने आ चुके हैं। इनकी कुल संख्‍या अब 20 हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को ओमीक्रॉन के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Dec 2021 12:42:22

 द‍िल्ली में ओम‍िक्रॉन के बढ़ने लगे मामले, 10 नए केस मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 20

दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले बढ़ने लगे है। द‍िल्‍ली में अब 10 और नए मामले सामने आ चुके हैं। इनकी कुल संख्‍या अब 20 हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को ओमीक्रॉन के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में ओमीक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ राजधानी में इस वैरिएंट के कुल 20 केस कन्फ़र्म हो चुके हैं। इन 20 मरीजों में से 10 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन सभी मरीजों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है।

जैन ने गुरुवार को बताया कि सुबह ही एयरपोर्ट से 8 और सस्पेक्ट आए हैं। एयरपोर्ट से आने वालों में काफी लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। LNJP में 40 बेड्स का डेडिकेटेड ओमिक्रॉन वार्ड था, लेकिन संख्या बढ़ने के बाद अब यहां बेड्स की संख्या 100 कर दी गई है।

इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को ओमीक्रॉन के 4 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को बताया था कि ओमीक्रॉन के सारे मामले विदेश से आए लोगों में पाए गए हैं, सभी मामले स्टेबल हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

जैन ने कहा था कि अभी तक ओमिक्रॉन कंट्रोल में है। यह फैलता है, तो सरकार फिर उसे देखेगी। कम्युनिटी से कोई केस नहीं आया है अभी तक, सभी केस एयरपोर्ट से आए हैं। जो भी विदेश से आ रहा है, हम सबका टेस्ट कर रहे हैं। अभी तक जो देखने में आया है, कोई भी सीरियस नहीं है। सभी नॉर्मल हैं। हमारी तैयारी बिल्कुल पूरी है, चाहे कोई भी वैरिएंट हो, हम सभी को कोरोना नियमों का पालन करना है।

कोरोना को फैलने से रोकने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केवल ओमिक्रॉन ही नहीं, हम कोरोना के किसी भी वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए 32 प्रकार की दवाएं हैं, जिन्हें हमने कोरोना से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए बफर स्टॉक के रूप में रखा है। उन्होंने कहा कि नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार नए मामलों और ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर पैनी नजर रखे हुए हैं।नए वेरिएंट के प्रसार रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका