न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में Omicron के आ सकते हैं एक लाख तक मरीज, CM केजरीवाल ने कहा - हमने कर ली तैयारियां

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने आज अपना पूरा रोड मैप पेश क‍िया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सभी विभागों के साथ इस मुद्दे पर मीटिंग की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 5:33:09

दिल्ली में Omicron के आ सकते हैं एक लाख तक मरीज, CM केजरीवाल ने कहा - हमने कर ली तैयारियां

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने आज अपना पूरा रोड मैप पेश क‍िया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सभी विभागों के साथ इस मुद्दे पर मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने 3 लाख टेस्ट रोज करने की क्षमता हासिल कर ली है। हमारी तैयारियां ऐसी हैं कि हम रोजाना 1 लाख मामलों को संभाल सकते हैं। गुरुवार को दिल्ली में 57 हजार टेस्ट किए गए हैं। बता दे, दिल्ली में ओम‍िक्रॉन के 64 मरीज सामने आ चुके है ज‍िसमें से 23 मरीजों को इलाज के बाद अस्‍पताल से ड‍िस्‍चार्ज क‍िया जा चुका है।

सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ड‍िज‍िटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जर‍िए बताया कि ओम‍िक्रॉन के तेजी से प्रसार होने और उसके माइल्‍ड स‍िम्‍टम होने की उम्‍मीद जताई गई है। एक्‍सपर्ट की राय पर आने वाले मरीजों की संख्‍या के मुताब‍िक तैयार‍ियां की जा रही हैं। सरकार ने मरीजों का इलाज अस्‍पताल की बजाय घर पर ही होम आइसोलशन में करने की व्‍यवस्‍था को और मजबूत बनाने का फैसला क‍िया है।

उनका कहना है क‍ि ओमि‍क्रॉन के मामले तेजी से आएंगे ले‍क‍िन इसमें स‍िम्‍टम बहुत ही माइल्‍ड होते हैं। डेथ रेट ज्‍यादा नहीं होता है। इसलिए इन मरीजों का इलाज सरकार घर पर ही करने की तैयारी कर रही है। मीट‍िंग में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं खासकर होम आइसोलेशन व्‍यवस्‍था को मजबूत बनाने की रणनी‍त‍ि पर खास चर्चा हुई है।

केजरीवाल ने कहा कि हल्के लक्षण वाले संक्रमित अस्पताल जाने की जल्दबाजी न दिखाएं। उनके होम आइसोलेशन का सिस्टम मजबूत किया जा रहा है। संक्रमितों को घर पर ही दवा पहुंचाई जाएगी। दवा की पर्याप्त उपलब्धता के लिए दो महीने का स्टॉक तैयार किया जा रहा है। साथ ही ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 15 ऑक्सीजन टैंकर मंगाए जा रहे हैं। इनकी डिलीवरी अगले तीन हफ्ते में हो जाएगी। उन्होंने लोगों से पूरी तरह कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की भी अपील की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक