न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली में Omicron की रफ्तार तेज, आज मिले 6 मरीज, राजधानी में अब कुल 28 केस

दिल्‍ली में ओमिक्रॉन (Omicron) के 4 और नए केस सामने आए है। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना के नए वेरिएंट के मामलों की संख्‍या बढ़कर 28 हो गए हैं। संक्रमित पाए गए सभी 4 लोगों को दिल्‍ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 3:13:57

दिल्‍ली में Omicron की रफ्तार तेज, आज मिले 6 मरीज, राजधानी में अब कुल 28 केस

दिल्‍ली में ओमिक्रॉन (Omicron) के 4 और नए केस सामने आए है। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना के नए वेरिएंट के मामलों की संख्‍या बढ़कर 28 हो गए हैं। संक्रमित पाए गए सभी 4 लोगों को दिल्‍ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले आज सुबह 2 और मामले सामने आए थे, लिहाजा आज ओमिक्रॉन के 6 केस सामने आ चुके हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 28 में से 12 मरीजों को डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। इस वक्‍त 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

दिल्‍ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक्‍शन में आ गए हैं। अब सभी सक्रिय मामलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही केजरीवाल ने केंद्र सरकार से बूस्टर डोज को मंजूरी देने की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब हर कोरोना मरीज के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी। अबतक सिर्फ विदेश या रिस्क कंट्री से आने वाले यात्रियों की जीनोम सिक्वेंसिंग होती थी। रविवार को 100 से ज्यादा कोरोना मामले आने के बाद यह फैसला लिया गया।

बता दें कि रविवार को राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) के 107 नए मामले आए, जो 27 जून के बाद से सबसे अधिक हैं। जबकि कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 0.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वैसे दिल्ली में अब तक 14,42,197 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 14.16 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना से अब तक मौतों का कुल आंकड़ा 25,101 हो गया है। यहां कोरोना की वजह से दिसंबर में 3, नवंबर में 7, अक्टूबर में 4 और सितंबर में 5 मौतें हुई है। कोरोना वायरस केस में इजाफा के साथ ही दिल्ली में संक्रमण दर 0.17 फीसदी हो गई है। इससे पहले 22 जून को 0.19 फीसदी दर आंकी गई थी। राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 540 है। इनमें 255 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 24 घंटे में सामने आए 107 मामलों को मिलाकर संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब तक 14.42 लाख पहुंच गया है और 50 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है। लिहाजा राजधानी में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.037 फीसदी और रिकवरी रेट 98.22 फीसदी है।

इससे पहले शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली के चार प्राइवेट अस्पतालों सर गंगा राम अस्पताल, मैक्स (साकेत), फोर्टिस (वसंत कुंज) और बत्रा अस्पताल (तुगलकाबाद) को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लिए डेडीकेटेड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया है, तो रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में एक 65 बेड का अस्‍पताल तैयार हो गया है। जबकि पहले से एलएनजेपी अस्‍पताल में ओमिक्रॉन के मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली सरकार कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए तैयार है और दिल्‍लीवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ सीएम ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण की एक और लहर आने की संभावना नहीं है, क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा किए गए सीरो सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य की 96 प्रतिशत आबादी में एंटीबॉडी पाए गए थे और उनमें से ज्यादातर को टीका लगाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक