न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओवर बिलिंग पर गाजियाबाद के 35 अस्पतालों से मांगा गया जवाब, 25 हजार रुपये तक बेचे थे रेमडेसिविर इंजेक्शन

कई अस्पतालों में बड़े बिल बनाए गए थे। ऑक्सीजन सिलिंडर परिजनों से मंगाया गया, रेमडेसिविर का इंजेक्शन 20 से 25 हजार रुपये तक बेचा गया। ओवर बिलिंग का नोटिस जारी करते हुए गाजियाबाद के 35 अस्पतालों से जवाब मांगा गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 9:31:21

ओवर बिलिंग पर गाजियाबाद के 35 अस्पतालों से मांगा गया जवाब, 25 हजार रुपये तक बेचे थे रेमडेसिविर इंजेक्शन

कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं और कई मरीज अस्पतालों में अभी भी पहुंच रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान के समय ऐसे हालात थे कि अस्पतालों में बेड खाली नहीं थे। इस दौरान कई अस्पतालों में बड़े बिल बनाए गए थे। ऑक्सीजन सिलिंडर परिजनों से मंगाया गया, रेमडेसिविर का इंजेक्शन 20 से 25 हजार रुपये तक बेचा गया। इस मामले में ओवर बिलिंग का नोटिस जारी करते हुए गाजियाबाद के 35 अस्पतालों से जवाब मांगा गया हैं। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने जांच की फाइनल रिपोर्ट तैयार करने से पहले अस्पतालों से जवाब मांगा है। जवाब मिलने पर रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी। ओवर बिलिंग के इस मामले में डीएम ही अस्पतालों पर कार्रवाई का निर्णय लेंगे।

इस मामले में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निर्देश पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनी थी। इसमें सीएमओ समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। जांच कमेटी ने अस्पतालों की ओर से जारी किए गए सबसे ज्यादा रकम के बिलों के साथ-साथ कुछ अन्य बिल लिए। इनकी जांच की गई तो पता चला कि शासन की ओर से निर्धारित की गई इलाज की रकम से 10 हजार से 1.5 लाख रुपये ज्यादा तक की वसूली की गई।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जांच के दायरे में आए कई अस्पताल शुरूआती दौर में हुई शिकायतों पर अपना जवाब पहले ही भेज चुके हैं। अन्य अस्पतालों को नोटिस भेजकर उनसे भी जवाब मांगा गया है, ताकि एकतरफा जांच के आरोप न लग सके। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि एक सप्ताह में सभी अस्पतालों की ओर से जवाब मिल जाएंगे। करीब 10 दिन में रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज देंगे। इसके बाद जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक