मेरठ : सौरभ राजपूत का कत्ल करने के बाद पत्नी मुस्कान रस्तौगी ने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ होली खेली। Video देखिए... pic.twitter.com/586m3K3Sx3
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) मुस्कान ने कैब ड्राइवर से कहा था कि वह कहीं से भी केक ले आए, और इसे विशेष तरीके से मंगवाने के निर्देश दिए थे। उसने ड्राइवर से यह भी कहा कि वह उसे फोन करने की बजाय केवल मैसेज के माध्यम से सूचित करे कि केक मिला या नहीं। यदि केक मिल जाए, तो ड्राइवर को उनके रूम पर आकर यह बताने के लिए कहने को कहा था कि "हमारा यह सामान है, रख लो।" ऐसा माना जा रहा है कि मुस्कान ने इस तरह केक मंगवाकर साहिल को बर्थडे पर सरप्राइज देना चाहती थी।
अब पुलिस कैब ड्राइवर को लेकर हिमाचल के उन होटलों में जाने की तैयारी कर रही है, जहां दोनों ने ठहराव किया था। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस मुस्कान को भी उनके साथ ले जाएगी। कैब ड्राइवर के मुताबिक, होटल में दोनों रोजाना तीन बोतल शराब पीते थे, और हिमाचल जाते और वापस आते समय रास्ते में भी वे गाड़ी रुकवाकर शराब लेते थे, और मुस्कान ने भी साहिल के साथ मिलकर शराब पी थी।
















