न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुनेश गुर्जर को फिर मिला मेयर पद, राजस्थान हाईकोर्ट ने लगाई निलम्बन पर रोक

राजस्थान हाइकोर्ट से हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर को बड़ी राहत मिली है। जिसके बाद पिछले 18 दिनों से खाली चल रहे मेयर के पद को मुनेश फिर से संभालेगी। जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन पर हाईकोर्ट से रोक लगा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 11:26:35

मुनेश गुर्जर को फिर मिला मेयर पद, राजस्थान हाईकोर्ट ने लगाई निलम्बन पर रोक

जयपुर। राजस्थान हाइकोर्ट से हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर को बड़ी राहत मिली है। जिसके बाद पिछले 18 दिनों से खाली चल रहे मेयर के पद को मुनेश फिर से संभालेगी। अदालती फैसला आने के बाद मुनेश गुर्जर ने पत्रकारों से कहा कि फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस वजह से मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगी। लेकिन यह जरूर से कहना चाहती हूं, कि सुदर्शन चक्र वाले का मुझ पर आशीर्वाद है। वो जैसा चाहेंगे, वैसा ही होगा।

गौरतलब है कि जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन पर हाईकोर्ट से रोक लगा दी है। बुधवार को जस्टिस इंद्रजीत सिंह की अदालत ने रोक लगाते हुए कहा कि सरकार बिना प्राथमिक जांच किए मेयर का निलंबन नहीं कर सकती है। इस निलंबन में सरकार ने जो कानूनी प्रक्रिया अपनाई है। वह पूरी तरह से गलत है।

उन्होंने कहा कि जयपुर ने मुझे बहुत प्यार दिया है। इसलिए अब उस प्यार के कर्ज को मैं जनता की सेवा कर उतरना चाहती हूं। मेरे परिवार के इस बुरे वक्त में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता और पार्षद हमारे साथ खड़े थे। जिससे मुझे बहुत हिम्मत और ताकत मिली है। कोर्ट के फैसले के बाद हसनपुर स्थित मुनेश गुर्जर के घर पर लम्बे अर्से बाद जश्न का माहौल नजर आया। इस दौरान उन्हें परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

मुनेश गुर्जर के ससुर कैप्टन राम प्रसाद गुर्जर ने कहा कि ऊपरवाला हमेशा सही फैसला करता है। मुनेश को राहत मिलने के बाद अब तो पहले से भी ज्यादा खुशी हो रही है, क्योंकि अगर कोई इंसान समुद्र में डूब रहा होता है, और वह बच जाता है तो उसे पहले से भी ज्यादा खुशी महसूस होती है, क्योंकि उसे नया जीवन मिला होता है।

मुनेश के परिजनों ने कहा कि इतनी खुशी जब मुनेश मेयर बनी थी उस दिन नहीं हुई थी। लेकिन आज कोर्ट के इस फैसले ने हमें वह खुशी दी है जिसे शब्दों से बया नहीं किया जा सकता है।

हाईकोर्ट के फैसले पर डिप्टी मेयर असलम फारुखी ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर किसी इंसान को लगता है। उसके साथ गलत हुआ है। तो वह कोर्ट का सहारा लेता है। इसी तरह मेयर मुनेश गुर्जर ने भी कोर्ट का सहारा लिया था। जहां कोर्ट ने भी माना उनके साथ गलत हुआ है। इसलिए अब कोर्ट ने उन्हें इंसाफ दिया है। जो ना सिर्फ मुनेश गुर्जर और उनके परिवार बल्कि, निगम के पार्षदों और कांग्रेसी नेताओं के लिए खुशी किया बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट