न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PBKS vs MI : हार की हैट्रिक के बाद पंजाब ने दर्ज की जीत, राहुल की कप्तानी पारी रही अहम

पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक के बाद आखिरकार सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 9:31:29

PBKS vs MI : हार की हैट्रिक के बाद पंजाब ने दर्ज की जीत, राहुल की कप्तानी पारी रही अहम

बीते दिन शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल के इस संस्करण का 17वां मुकाबला खेला गया। पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक के बाद आखिरकार सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। राहुल की कप्तानी पारी और क्रिस गेल की तूफानी पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स के कप्तान केेएल राहुल ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई ने रोहित शर्मा (63*) और सूर्यकुमार यादव (33*) की पारियों के दम पर 131 रन का स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.4 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 132 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

बोल्ट-बुमराह की विकेटलेस बॉलिंग परफॉर्मेंस

पिछले सीजन में बल्लेबाजों के लिए कहर बने हुए ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह इस सीजन में अब तक अपनी लय नहीं ढूंढ पाए हैं। बोल्ट ने इस मैच में 2.4 ओवर में 30 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके। वहीं, बुमराह ने 3 ओवर में 21 रन दिए, लेकिन अपनी टीम को एक भी सफलता नहीं दिला सके।

राहुल की कप्तानी पारी से जीते

पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई कप्तान लोकेश राहुल ने। राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी की और खराब गेंदों का इंतजार किया। उन्होंने 52 बॉल पर नाबाद 60 रन की अहम पारी खेली। राहुल ने पहले मयंक के साथ 44 बॉल पर 53 रन की पार्टनरशिप की इसके बाद गेल के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

मयंक-गेल की पारियां भी रहीं अहम

132 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत तेज रही। ओपनर मयंक अग्रवाल ने राहुल के साथ मिलकर 38 बॉल पर ही टीम के लिए 50 रन जोड़ लिए थे। स्पिनर राहुल चाहर ने मयंक को 25 रन पर कैच आउट कराया। इसके बाद क्रिस गेल ने भी संभलकर बल्लेबाजी की और 43 रन बनाकर नाबाद रहे।

राहुल ने धोनी को पीछे छोड़ा

लोकेश राहुल ने IPL में 24वीं फिफ्टी लगाई। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने यह उपलब्धि 86वें मैच में हासिल की। जबकि धोनी ने 208 मैच में 23 फिफ्टी लगाईं। साथ ही राहुल ने सबसे ज्यादा फिफ्टी के मामले में रोबिन उथप्पा की बराबरी कर ली है। संयोग है कि तीनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

MI के कप्तान रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली

मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 51 बॉल पर सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी 2 खिलाड़ियों को शिकार बनाया।

IPL में 40वीं फिफ्टी लगाने वाले रोहित चौथे प्लेयर

रोहित IPL में 40वीं फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन और विराट कोहली 40+ फिफ्टी लगा चुके हैं। धवन ने 43 और कोहली ने 40 अर्धशतक जमाए हैं। ओवरऑल 40वीं फिफ्टी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा 49 फिफ्टी के साथ टॉप पर हैं।

हुड्‌डा-बिश्नोई की घातक गेंदबाजी

पंजाब के गेंदबाजों ने मंबई के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। खासकर टीम के स्पिनर्स ने मुंबई की रन गति को थाम कर रखा। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। उन्होंने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को आउट किया और अपने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन दिए। इसके अलावा दीपक हुड्‌डा ने 3 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी 2 खिलाड़ियों को शिकार बनाया।

मुंबई का पावरप्ले में खराब प्रदर्शन

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। क्विंटन डि कॉक (03) एक बार फिर नाकाम रहे। दीपक हुड्डा ने उन्हें मोइजेस हेनरिक्स के हाथों कैच करा दिया। मुंबई की पारी का पहला चौका पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर आया जब रोहित ने हेनरिक्स की गेंद को सीमा के पार पहुंचाया। पावरप्ले में यह मुंबई का इकलौता चौका था और टीम शुरुआती छह ओवरों में एक विकेट पर सिर्फ 21 रन ही बना सकी। पावरप्ले में यह उनका दूसरा सबसे कम स्कोर है। पावरप्ले में मुंबई का सबसे कम स्कोर 2015 में पंजाब की टीम के खिलाफ 17 रन पर तीन विकेट है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म