न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs PBKS : दोनों टीम का मध्यक्रम रहा कमजोर, हार की हैट्रिक के बाद जीत चाहेगी पंजाब

आज शुक्रवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 17वां मुकाबला खेला जाना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 2:36:06

MI Vs PBKS : दोनों टीम का मध्यक्रम रहा कमजोर, हार की हैट्रिक के बाद जीत चाहेगी पंजाब

आज शुक्रवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 17वां मुकाबला खेला जाना हैं। मुंबई की टीम 4 मैचों से 4 अंक लेकर पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, पंजाब की टीम 4 मैचों में 2 अंकों के साथ आठवें यानी आखिरी स्थान पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था। वहीं, पंजाब की टीम हार की हैट्रिक बना कर इस मैच में आ रही है।

दोनों टीमों के लिए बैटिंग में सुधार जरूरी

पंजाब की टीम अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 120 रन ही बना सकी। वहीं, चेन्नई के खिलाफ टीम 106 रन का स्कोर ही बना पाई। यानी चार में से दो मैचों में उसकी बल्लेबाज फ्लॉप रही है। दूसरी ओर मुंबई की टीम चार मैचों में एक बार भी 160 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। दो मैचों में तो जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई की नैया पार लगा दी, लेकिन अगर बार-बार उसके बल्लेबाज फेल होते रहेंगे तो गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा।

पंजाब का मिडिल ऑर्डर हो रहा है फेल

पंजाब ने जीत से शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद से टीम जूझती नजर आ रही है। पंजाब की बल्लेबाजी कागज पर मजबूत है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है। उसके गेंदबाज भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। कैरेबियाई सितारे क्रिस गेल और निकोलस पूरन खास पारी नहीं खेल पा रहे हैं। लगातार तीन हार से पंजाब का मनोबल निश्चित तौर पर गिरा होगा। टीम को अब तुरंत ही इससे उबरना होगा नहीं तो प्लेऑफ की उम्मीदें धूमिल पड़ती जाएगी। राहुल ने अब तक चार मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिल रही है। उनकी कप्तानी खिलाड़ियों को प्रेरित नहीं कर पा रही है तथा टीम चयन में उनकी अनुभवहीनता टीम को भारी पड़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा