आपके लिए जवान शहीद हो गया होगा एक माँ के लिए आज भी ज़िंदा है
बता दे, पीएल मांझी 2014 में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए थे। सीआरपीएफ कैंप में इनकी याद में स्मारक बनाया गया है। उस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो अफसर और 14 जवान शहीद हुए थे। सभी शहीद के परिवारों को स्थापना दिवस के मौके पर बुलाया गया था। इस दौरान यह भावुक पल देखने को मिला है।
तस्वीर दोरनापाल की है जहां बीते दिनों शहीद जवानों को याद किया गया। इस दौरान एक शहीद जवान की माँ भी पहुँची थीà¥
फिलहाल इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स की आंखों को भी नम कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'इसे देखकर मेरी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- 'उस मां का दुःख तो महसूस भी नहीं किया जा सकता है।' गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला नक्सलियों का गढ़ है। लाल आतंक की वजह से हर साल इस जिले में जवानों की जान जाती है। इसके बावजूद सुरक्षाबलों का ऑपरेशन यहां जारी है। अपने बुलंद हौसलों से जवानों ने इन जिलों में नक्सलियों की कमर तोड़ दी है।
















