न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Vaccination 18+: 1 मई को 18-44 साल के 84 हजार से अधिक लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 1 मई को 18-44 साल के 84 हजार 599 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 May 2021 7:42:40

Corona Vaccination 18+: 1 मई को 18-44 साल के 84 हजार से अधिक लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूटी है। इन दिनों रोजाना 3 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शनिवार यानी 1 मई से 18-45 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू किया गया, हालांकि टीकों की कमी के कारण कुछ राज्यों में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 1 मई को 18-44 साल के 84 हजार 599 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।

केंद्र द्वारा अधिकृत संगठनों को टीके उपलब्ध नहीं कराने के लिए दोषी ठहराते हुए झारखंड सरकार ने कहा कि वह राज्य में टीके पहुंचने के बाद टीकाकरण के लिए नए सिरे से तारीखों की घोषणा करेगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने कम से कम 50 लाख टीके की खुराक की खरीद में सुविधा प्रदान करने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की है।

अकेले गुजरात में 55,000 से अधिक लोगों को लगा टीका

वहीं, गुजरात सरकार ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत शनिवार को राज्य के 10 जिलों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 55 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाये गए। राज्य सरकार ने कहा कि इस अभियान के तहत नौ राज्यों में 18-44 वर्ष समूह के लोगों में टीके की 80 हजार खुराक दी गई जिसमें से अकेले गुजरात में 55,235 खुराक दी गई।

राज्य सरकार ने दिन के दौरान नए प्राथमिकता समूह में 60 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण करने की व्यवस्था की थी। गुजरात में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए तीसरे चरण का अभियान महामारी से सबसे अधिक प्रभावित 10 जिलों में शुरू हुआ। इन जिलों में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, कच्छ, मेहसाणा, भरूच और गांधीनगर शामिल हैं।

शनिवार को मिले 3.92 लाख मरीज

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार 459 नए मरीज मिले, 3,684 लोगों की जान भी चली गई। इसके साथ ही 3 लाख 8 हजार 522 लोग ठीक होकर घर लौटे। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं। शुक्रवार को दुनिया में कोरोना से 14,285 लोगों की जान गई। इनमें 3,521 मौतें भारत में रिकॉर्ड की गई। यानी दुनिया में बीते 24 घंटे में हुई मौत में हर चौथी मौत भारत में हुई। यहां सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई, जहां 828 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म