Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में गहराया बड़ा संकट, एम्स, सफदरगंज और लोहिया अस्पताल के 100 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना संक्रमित

राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के कम से कम 50 डॉक्टर, जबकि सफदरजंग अस्पताल के 26 डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के 38 डॉक्टर सहित 45 स्वास्थ्य कर्मी पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Jan 2022 8:44:55

दिल्ली में गहराया बड़ा संकट, एम्स, सफदरगंज और लोहिया अस्पताल के 100 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना संक्रमित

भारत में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ने लगी हैं। बीते दिन यानी मंगलवार को कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जो कि एक डराने वाला आंकड़ा है। भारत में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है। दिल्ली में काफी संख्या में डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल कर्मियों के संक्रमित होने की ख़बरें भी सामने आ रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के कम से कम 50 डॉक्टर, जबकि सफदरजंग अस्पताल के 26 डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के 38 डॉक्टर सहित 45 स्वास्थ्य कर्मी पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल के कम से कम 20 डॉक्टर संक्रमित हो गये हैं। वहीं, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ ऋतु सक्सेना ने कहा कि संस्थान के 7 चिकित्सक संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3 को विशेष वार्ड में रखा गया है जबकि शेष घर पर क्वारंटीन किया गया है।
यहां तक कि दिल्ली सरकार ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि इस बार ज्यादातर मामले हल्के लक्षण वाले या बगैर लक्षणों के हैं। आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है कि अस्पतालों में कोविड मरीजों की संख्या और जिन्हें ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर सहायता की जरूरत है, उनकी संख्या बढ़ी है।

मूलचंद अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ मधु हांडा ने कहा कि 4 रेजीडेंट चिकित्सक और कम से कम पांच नर्स एक हफ्ते में संक्रमित हुई हैं। उन्होंने कहा, 'अन्य चिकित्सकों को कभी-कभी डबल ड्यूटी करनी पड़ रही है।'

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉ बीएल शेरवाल ने कहा, 'प्रत्येक दिन कुछ चिकित्सक संक्रमित हो रहे हैं और यह संख्या आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है।'

उन्होंने कहा, 'दिल्ली सरकार ने पांच हजार युवाओं को मेडिकल सहायक के रूप में प्रशिक्षित किया है, जरूरत पड़ने पर उन्हें तैनात किया जाएगा।'

एम्स के तीन जनवरी के एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है, 'यह सूचित किया जाता है कि सक्षम प्राधिकार ने कोविड-19/ओमीक्रोन महमारी के चलते सर्दियों की छुट्टी का शेष हिस्सा 5 से 10 जनवरी तक-रद्द करने का फैसला किया है। सभी संकाय सदस्यों से अपनी ड्यूटी पर तत्काल प्रभाव से आने का अनुरोध किया जाता है।' दिल्ली में मंगलवार को 8.37% संक्रमण दर के साथ कोरोना के 5,481 नये मामले सामने आए, जो 16 मई से सर्वाधिक हैं। 16 मई को कोविड के 6456 केस सामने आए थे। इसी के साथ सक्रिय मामले 14,889 हो गए है। महामारी से शहर में और तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां अब तक कोरोना से कुल 25,113 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना डेथ रेट 1.72% बनी हुई है। 24 घंटे में सामने आए 5481 मामलों को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का कुल आंकड़ा 14,63,701 हो चुका है। उधर, इतने ही समय में डिस्चार्ज हुए 1575 मरीजों को मिलाकर यह आंकड़ा 14,23,699 हो गया है। इसके अलावा, 24 घंटे में हुए 65,487 टेस्ट हुए हैं जिनमें RTPCR टेस्ट 50,461 और एंटीजन टेस्ट की संख्या 15,026 है। कोविड काल में यहां अब तक कुल 3,29,98,171 टेस्ट किए जा चुके हैं। मामलों में अत्यधिक वृद्धि ने एम्स प्रशासन ने अपने संकाय सदस्यों की सर्दियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

मंगलवार को किस राज्य में कितने केस मिले

महाराष्ट्र: 18,466
दिल्ली: 5.481
बंगाल: 9,073
कर्नाटक: 2,479
तमिलनाडु: 2,731
गुजरात: 2,265
राजस्थान: 1,137
आंध्र प्रदेश: 334
बिहार: 893
ओडिशा: 680
हिमाचल: 260
केरल: 3,640
पंजाब: 1,027
गोवा: 592
तेलंगाना: 1,052

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका