न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ सौरभ सिंह हत्याकांड: क्या प्रेग्नेंट है आरोपी मुस्कान, होगा टेस्ट?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ सिंह हत्याकांड में नए खुलासे जारी हैं। आरोपी मुस्कान और साहिल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और सरकारी वकील की मांग की है। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर हिमाचल ले जाने की योजना बना रही है। मुस्कान की प्रेग्नेंसी जांच भी होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 10:57:06

मेरठ सौरभ सिंह हत्याकांड: क्या प्रेग्नेंट है आरोपी मुस्कान, होगा टेस्ट?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ सिंह हत्याकांड लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, जहां हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। फिलहाल, इस मामले के दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों ने अदालत से सरकारी वकील की मांग की है, जिसे लेकर आज पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पहले मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग की थी, जिसके बाद साहिल ने भी यही अनुरोध किया। पुलिस का कहना है कि जेल में जाने के बाद से दोनों को नशे की लत की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें इसका इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा, मुस्कान की प्रेग्नेंसी की भी जांच कराई जाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, जेल में आने वाली सभी महिला कैदियों की चिकित्सकीय जांच अनिवार्य होती है। इसी प्रक्रिया के तहत मुस्कान की प्रेग्नेंसी जांच 7 दिन बाद करवाई जाएगी।

पुलिस रिमांड की तैयारी, हिमाचल ले जाए जाने की संभावना

पुलिस साहिल और मुस्कान को रिमांड पर लेने की योजना बना रही है, क्योंकि मामले में अभी और पूछताछ की जानी बाकी है। खासतौर पर साहिल की तंत्र क्रिया से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पुलिस और जानकारी जुटाना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस दोनों आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कसोल ले जा सकती है। वहां से जुड़े कुछ सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे केस की गुत्थी और सुलझ सकती है।

हत्या के बाद हिमाचल गए, 17 मार्च को लौटे मेरठ

सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी का पूर्व अधिकारी था, जिसे उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 4 मार्च को बेरहमी से मार डाला। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के शव के टुकड़े किए, उन्हें ड्रम में डाला और फिर ड्रम में सीमेंट भरकर उसे सील कर दिया। मर्डर को अंजाम देने के बाद मुस्कान और साहिल फरार हो गए और हिमाचल प्रदेश चले गए। करीब दो हफ्ते बाद, 17 मार्च को वे वापस मेरठ लौट आए। जब इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ, तो यह खबर पूरे देश में सनसनी बन गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप