न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ मर्डर केस: सौरभ का सिर और कटे हुए हाथ ले प्रेमी साहिल संग सोई मुस्कान, दिल दहलाने देने वाला खुलासा

मेरठ में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से भर दिए। मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या की यह खौफनाक साजिश पुलिस जांच में उजागर हुई। पढ़ें पूरी कहानी!

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 10:15:41

मेरठ मर्डर केस: सौरभ का सिर और कटे हुए हाथ ले प्रेमी साहिल संग सोई मुस्कान, दिल दहलाने देने वाला खुलासा

मेरठ में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शव के 15 टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में पैक कर सीमेंट से भर दिया। मर्चेंट नेवी अफसर रहे सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या के बाद दोनों आरोपी—पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल—ने उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए क्रूर तरीका अपनाया।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने सौरभ का सिर और दोनों हाथ एक बैग में रखकर साहिल के घर ले गए और रातभर वहीं रहे। पहले उनकी योजना शव के टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की थी, लेकिन जब यह मुश्किल लगा तो उन्होंने योजना बदल दी।

पुलिस पूछताछ में हत्याकांड की खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ। मुस्कान ने साहिल को यह कहकर हत्या के लिए उकसाया कि सौरभ उसे परेशान करता है और देवी मां ने उसे वध करने का आदेश दिया है। 3 मार्च की रात जब सौरभ बेहोश था, तब मुस्कान ने साहिल को घर बुलाया। मुस्कान ने साहिल को चाकू थमाया और वार करने को कहा। साहिल ने पहले मुस्कान का हाथ चाकू पर लगवाया और फिर दोनों ने मिलकर सौरभ के सीने पर एक के बाद एक पांच बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

सौरभ राजपूत की हत्या के दौरान मुस्कान को डर था कि कहीं वह बीच में जाग न जाए, इसलिए उसने घर में रखा कूलर चला दिया ताकि कोई आवाज बाहर तक न जा सके। हालांकि, सौरभ बेहोशी की हालत में ही मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद, मुस्कान और साहिल ने शव को बाथरूम में ले जाकर कई टुकड़ों में काट दिया। सबसे पहले सिर अलग किया, फिर दोनों हाथ काटे। इसके बाद शव के बाकी हिस्सों को पॉलीथिन में लपेटकर बेड के अंदर छिपा दिया, जबकि सिर और हाथों को एक बैग में बंद कर लिया। रात करीब 3 बजे, मुस्कान और साहिल बैग लेकर साहिल के घर पहुंचे और वहीं सो गए। 4 मार्च को मुस्कान ने शारदा रोड से सीमेंट और ड्रम खरीदा। दोपहर में शव के टुकड़ों को उसी ड्रम में डाला और चाकू, सिर व हाथ भी उसमें डालकर सीमेंट का घोल भर दिया, ताकि किसी को इस भयावह अपराध की भनक तक न लगे।

ऑनलाइन मंगवाया ब्लीच, पहले से खरीदा था चाकू

मुस्कान ने सौरभ की हत्या की पूरी योजना पहले से ही बना रखी थी। उसने हत्या से पहले ही चाकू खरीद लिया था और खून के निशान मिटाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग एप ब्लिंक इट से 10-10 किलो ब्लीच मंगवाया था। हत्या के बाद, बाथरूम में ब्लीच डालकर खून के सारे निशान साफ कर दिए गए ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले।

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए मोबाइल, नशे की लत भी आई सामने

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, साहिल और मुस्कान के मोबाइल फोन बरामद कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। दोनों स्नैपचैट आईडी के जरिए बातचीत करते थे और वीडियो कॉल करने के बाद मैसेज डिलीट कर देते थे। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

हत्या से पहले किया था नशा

जांच में सामने आया कि साहिल और मुस्कान दोनों ड्रग्स के आदी थे। साहिल को चरस और स्मैक की लत थी, जबकि मुस्कान भी स्मैक और चरस युक्त सिगरेट पीने लगी थी। बताया जा रहा है कि नशे के लिए पैसे मुस्कान ही देती थी। हत्या की रात भी दोनों ने पहले नशा किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं की है, लेकिन एसपी सिटी ने बताया कि वारदात से पहले साहिल ने बीयर पी रखी थी।

हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की थी खौफनाक साजिश

एसपी सिटी के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने पहले योजना बनाई थी कि सौरभ की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंक देंगे। इसके लिए 22 फरवरी को मुस्कान ने 800 रुपये में मीट काटने वाले दो चाकू खरीदे थे। दोनों ने यह भी सोचा था कि शव को किसी सुनसान जगह दफना देंगे। इसके लिए मुस्कान ने अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप में यह तक पूछा था कि उसे पूजा-पाठ का सामान किसी सुनसान जगह पर दबाना है।

फिल्म से मिली थी शव छिपाने की प्रेरणा

2017 में रिलीज हुई साउथ इंडियन अभिनेता महेश बाबू की फिल्म स्पाइड में दिखाया गया था कि विलेन लोगों की हत्या कर उनकी लाशें सीमेंट के पिलर में दबा देता था, जिससे न तो शव मिलते और न ही किसी को कोई गंध आती। इसी फिल्म से प्रेरित होकर साहिल ने सौरभ की लाश को ठिकाने लगाने की साजिश रची। उसने शव को सीमेंट के घोल में जमा दिया और इसे ड्रम में भरकर दूर फेंकने की योजना बनाई थी, लेकिन उनकी यह साजिश नाकाम रही।

पुलिस का बयान

मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि सौरभ हत्याकांड में उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के बाद दोनों आरोपी हिल स्टेशन घूमने चले गए थे। पुलिस ने मंगलवार को सौरभ का शव बरामद कर लिया है और सबूत जुटाने का काम कर रही है। मामले की मजबूत पैरवी कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल