न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विपक्षी गठबंधन (I-N-D-I-A) में शामिल होंगे कई और दल, नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है संयोजक

2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए को मात देने के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को विपक्षी खेमे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एनक्लूसिव अलायंस’(I-N-D-I-A) का संयोजक बनाया जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 5:44:27

विपक्षी गठबंधन (I-N-D-I-A)  में शामिल होंगे कई और दल, नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है संयोजक

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए को मात देने के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन को लेकर कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को विपक्षी खेमे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एनक्लूसिव अलायंस’(I-N-D-I-A) का संयोजक बनाया जा सकता है। वहीं विपक्षी गठबंधन का कुनबा भी बढ़ सकता है। शेतकारी संगठन भी मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगा। इसके साथ ही कुछ अन्य दल भी हैं जो इस कुनबे का हिस्सा बनना चाहते हैं।

विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की अगली और तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर में होने जा रही है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुंबई में विपक्षी गठबंधन में आगामी बैठक के दौरान कुछ और राजनीतिक दलों के इसमें शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं। मैं उस दिशा में काम कर रहा हूं, मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है।

हालांकि जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उन दलों के नाम का खुलासा तो नहीं किया जो विपक्षी गठबंधन में शामिल होने जा रहे है, लेकिन ये जरूर कहा कि मुंबई की मीटिंग में सीट-बंटवारे जैसे मसले पर जरूर चर्चा होगी।

बढ़ेगा विपक्षी कुनबे का दायरा

जानकारी के मुताबिक असम की तीन पार्टी, पूर्वी राज्यों की दो पार्टी, महाराष्ट्र की एक पार्टी और उत्तर प्रदेश की एक पार्टी विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होना चाहती है। मुंबई में होने वाली मीटिंग में इन पार्टियों को शामिल करने पर चर्चा होगी। सूत्र के मुताबिक मुंबई मीटिंग में संयोजक पद पर चर्चा हो सकती है।

गठबंधन का लोगो जारी होगा

विपक्षी गठबंधन की बैठक में गठबंधन का लोगो जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक गठबंधन का नया LOGO (इंडिया के) नाम की तर्ज पर ही डिजाइन किया जाएगा। विपक्षी दलों के गठबंधन की इस बैठक में 11 सदस्यों की कमिटी के नाम का ऐलान भी किया जाएगा। वहीं कई राज्यों में सीटों के बंटवारे पर भी INDIA गठबंधन में बड़े नेताओ के बीच बातचीत संभव है। विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होने वाली है।

मुंबई मीटिंग में इन मुद्दों पर होगी बात

नीतीश कुमार ने कहा कि हम मुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए विपक्षी गठबंधन की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। सीट शेयरिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई अन्य एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कुछ और राजनीतिक दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे।

हम सभी को एकजुट करना चाहते हैं

नीतीश कुमार के मुंबई मीटिंग में शामिल होने को लेकर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं जा रहा हूं, मुझे व्यक्तिगत कुछ भी नहीं चाहिए। मैं तो सभी को एकजुट करना चाहता हूं। बिहार में विपक्षी पार्टी भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोपों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सबको पता है कि इस गठबंधन से भाजपा को नुकसान होने वाला है।

नीतीश को PM कैंडिडेट बनाने की उठ रही मांग

नीतीश ने भले ही ये कह रहे हो कि उन्हें व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए, लेकिन उनकी पार्टी के नेता लगातार कह रहे हैं कि नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनें। बिहार के मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार 'INDIA' के पीएम उम्मीदवार बनें। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और देश के कई राज्यों के लोग मांग कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए. उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार खुद न तो भारत गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की इच्छा रखते हैं और न ही इसके संयोजक बनने की।

इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता की वकालत करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार राज्य के फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ें। ज्ञातव्य है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले NDA से मुकाबला करने के लिए 26 पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स