न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 7 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी

महाकुंभ 2025 में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन के पहले चार दिनों में ही 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 9:36:01

Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 7 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी

महाकुंभ 2025 में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन के पहले चार दिनों में ही 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। आज पांचवे दिन भी लाखों भक्त संगम तट पर स्नान के लिए पहुंचे। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने स्नान के साथ-साथ संतों के पंडालों में जाकर आशीर्वाद लिया और कथा-सत्संग में भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जनसैलाब को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक बताया।

विदेशी श्रद्धालुओं का उत्साह

महाकुंभ केवल भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका से आए भक्ति नरसिम्हा स्वामी ने कहा, “महाकुंभ में आना मेरा सपना था, और इस बार इसे पूरा कर बेहद खुश हूं। यहां का अनुभव अविस्मरणीय है।” विदेशों से आए अन्य श्रद्धालु भी महाकुंभ की भव्यता और आयोजन की तारीफ करते नजर आए।

श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्था

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरभि शोध संस्थान जैसे समाजसेवी संगठन मुफ्त भोजन और नाश्ता उपलब्ध करवा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। कई स्थानों पर भंडारे लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालु बिना किसी चिंता के शुद्ध भोजन ग्रहण कर रहे हैं।

मौनी अमावस्या के लिए विशेष इंतजाम

महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। मौनी अमावस्या के दौरान 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों और सुविधाओं का प्रबंध किया है। संगम क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप