न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों के बीच फिर महाकुंभ पहुंचीं ममता कुलकर्णी, भस्म श्रृंगार कर महामंडलेश्वरों का लिया आशीर्वाद

किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर को लेकर हुए विवाद के बाद ममता कुलकर्णी आज महाकुंभ में वापस लौट आईं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 1:10:39

विवादों के बीच फिर महाकुंभ पहुंचीं ममता कुलकर्णी,  भस्म श्रृंगार कर महामंडलेश्वरों का लिया आशीर्वाद

किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर को लेकर हुए विवाद के बाद ममता कुलकर्णी आज महाकुंभ में वापस लौट आईं। 24 जनवरी को आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद वह अचानक कुंभ छोड़कर चली गई थीं। इस दौरान उनके वाराणसी और अयोध्या में दर्शन-पूजन करने की खबरें सामने आई थीं।

बसंत पंचमी के अमृत स्नान में लेंगी भाग?

ऐसा माना जा रहा है कि बसंत पंचमी के अमृत स्नान में ममता कुलकर्णी, जो अब महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरी बन चुकी हैं, किन्नर अखाड़े के साथ स्नान कर सकती हैं। कुंभ में लौटने के बाद उन्होंने भस्म लगाकर पारंपरिक श्रृंगार किया और किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर समेत अन्य महामंडलेश्वरों का आशीर्वाद भी लिया।

किन्नर अखाड़े में उठा था बड़ा विवाद

गौरतलब है कि हाल ही में किन्नर अखाड़े में बड़ा विवाद सामने आया था। खुद को किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताने वाले ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी को उनके पदों से हटाने का ऐलान किया था। हालांकि, अखाड़ा परिषद ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया और दोनों महामंडलेश्वरों को पद से हटाने की बात को अफवाह बताया। साथ ही, ऋषि अजय दास को ही फर्जी घोषित कर दिया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया था कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ही किन्नर अखाड़े की प्रमुख हैं और वह जिसको चाहे महामंडलेश्वर बन सकती हैं। इस विवाद के बाद ममता कुलकर्णी आज वापस लौटी हैं और उन्होंने भगवा रंग का कपड़ा ओढ़कर रुद्राक्ष की माला गले में धारण करते हुए भस्म से श्रृंगार किया है। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का आशीर्वाद भी लिया है।

किन्नर महामंडलेश्वर यमाई ममता नंद गिरी महाराज आज भस्म लगाए हुए दिखाई दी हैं। महाकुंभ नगर के सेक्टर -16 संगम लोवर पूर्वी मार्ग पर किन्नर अखाड़े का शिविर लगा है। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी संग भस्म लगाए हुए हैं। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने कहा कि महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े का विस्तार जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल