न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में लू का रेड अलर्ट! नई गाइडलाइन जारी, दोपहर 12 से 3 बजे बाहर निकलना पड़ सकता है खतरनाक

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए सरकार ने रेड अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचने, खान-पान में सावधानी रखने और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जानिए पूरी गाइडलाइन।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 23 Apr 2026 4:34:25

राजस्थान में लू का रेड अलर्ट! नई गाइडलाइन जारी, दोपहर 12 से 3 बजे बाहर निकलना पड़ सकता है खतरनाक

राजस्थान में बढ़ती गर्मी और लगातार चढ़ते तापमान ने हालात गंभीर बना दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों के बीच राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित तेज ‘हीटवेव’ को देखते हुए विभाग ने आम नागरिकों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। उप शासन सचिव शैफाली कुशवाहा ने साफ कहा है कि इस भीषण गर्मी में जरा-सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है, इसलिए जरूरी सावधानियों को अपनाना बेहद अहम है।

दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें

सरकार ने विशेष तौर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। यह समय दिन का सबसे ज्यादा गर्म होता है, जब लू का खतरा चरम पर रहता है। यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें। साथ ही सिर को ढकने के लिए टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि सीधे धूप के संपर्क से बचा जा सके।

खान-पान में बरतें खास सावधानी

गर्मी के इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ओआरएस, छाछ, लस्सी, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें और बासी या अत्यधिक भारी व प्रोटीन युक्त भोजन से दूरी बनाए रखें। इसके अलावा शराब, चाय, कॉफी और सोडा जैसे पेय पदार्थों से परहेज करें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

लू का असर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों पर पड़ता है। ऐसे में इनकी देखभाल में कोई ढिलाई न बरतें। बच्चों या पालतू जानवरों को कभी भी बंद खड़ी गाड़ी में अकेला न छोड़ें, क्योंकि कार के अंदर तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है और यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसके अलावा भारी शारीरिक श्रम से बचें और समय-समय पर ठंडे पानी से चेहरा व हाथ धोते रहें।

मजदूरों के लिए सख्त दिशा-निर्देश

सरकार ने नियोक्ताओं और ठेकेदारों के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। कार्यस्थलों पर ठंडे पानी, ओआरएस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी। मजदूरों को सीधी धूप से बचाने के लिए छायादार स्थान उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही भारी काम सुबह जल्दी या शाम के समय करवाया जाए। कर्मचारियों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में जागरूक करना और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना नियोक्ता की जिम्मेदारी होगी।

पशुओं के लिए भी जरूरी इंतजाम

इस भीषण गर्मी में पशुओं का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। उन्हें हमेशा छायादार और ठंडी जगह पर रखें। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उनसे कोई भारी काम न लिया जाए। पशु शेड की छतों को ठंडा रखने के लिए घास-फूस या सफेद चूने का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही उन्हें साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराएं और उनके आहार में हरा चारा व मिनरल मिक्स शामिल करें।

इमरजेंसी में क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति को चक्कर आना, अत्यधिक पसीना, कमजोरी, सिरदर्द या उल्टी जैसा महसूस हो, तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं। उसके शरीर को गीले कपड़े से पोंछें और उसे ओआरएस या नींबू पानी पिलाएं। यदि व्यक्ति बेहोश हो जाए या तेज बुखार हो, तो यह हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में बिना देरी किए 108 या 112 नंबर पर संपर्क करें या तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?