न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?

दिल्ली के अमर कॉलोनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा—IRS अफसर की बेटी और आरोपी के बीच 15 मिनट की बातचीत के बाद कैसे बढ़ा विवाद और बनी खौफनाक वारदात, जानें पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 23 Apr 2026 3:27:54

'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर में पहले काम कर चुका राहुल मीणा ही निकला। घटना के समय घर में पीड़िता अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता के बीच वारदात से पहले करीब 15 मिनट तक बातचीत और विवाद हुआ था, जिसने इस पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

आखिरी बातचीत: सवाल-जवाब से शुरू हुआ विवाद


मिली जानकारी के अनुसार, करीब 19 वर्षीय आरोपी राहुल मीणा घर के बाहर छिपाकर रखी गई डुप्लीकेट चाबी की मदद से अंदर दाखिल हुआ। वह सीधे उस स्टडी रूम तक पहुंचा, जो मकान की छत पर बना हुआ था। जब पीड़िता ने उसे देखा, तो वह हैरान रह गई, क्योंकि राहुल को करीब एक महीने पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था।

लड़की ने उससे सवाल किया कि वह यहां क्यों आया है। इस पर आरोपी ने बहाना बनाते हुए कहा कि उसे उसकी मां ने किसी काम से बुलाया है। हालांकि, जल्द ही उसकी असली मंशा सामने आ गई, जब उसने पीड़िता से पैसों की मांग की। लड़की ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

धीरे-धीरे यह बहस तेज होती चली गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लड़की घबरा गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए धमकाया, लेकिन उसने आवाज उठाना जारी रखा, जिससे आरोपी और उग्र हो गया।

हिंसा की ओर बढ़ा मामला, लैंप बना हथियार

बहस के दौरान आरोपी ने अपना आपा खो दिया और पास में रखे लैंप से पीड़िता पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वार इतना तेज था कि वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसने उसे घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गया, जहां घर का लॉकर रखा हुआ था। वहां उसने पीड़िता की उंगली का इस्तेमाल कर एक लॉकर खोलने की कोशिश की, जबकि दूसरे लॉकर को उसने पेचकस की मदद से तोड़ दिया।

लूटपाट के बाद पहचान छिपाने की कोशिश

लॉकर से नकदी और गहने निकालकर आरोपी ने उन्हें एक बैग में भर लिया। इसी दौरान उसने देखा कि उसके कपड़ों पर खून के धब्बे लग चुके हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने तुरंत कपड़े बदले और घर में मौजूद पीड़िता के भाई की पैंट पहन ली।

इसके बाद वह बेहद चालाकी से घटनास्थल से निकल गया और वहां से रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ गया। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत जुटाने में लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?