न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में गर्मी का कहर तेज: चित्तौड़गढ़ में पारा 42.4 पार, आगे और बढ़ेगा तापमान, लू का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी का असर तेज, चित्तौड़गढ़ में पारा 42.4 डिग्री पार। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने, लू और धूल भरी हवाओं की चेतावनी जारी की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 22 Apr 2026 3:06:22

राजस्थान में गर्मी का कहर तेज: चित्तौड़गढ़ में पारा 42.4 पार, आगे और बढ़ेगा तापमान, लू का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है और तापमान लगातार नए स्तर छू रहा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक है। बढ़ती गर्मी के बीच कई क्षेत्रों में लू चलने की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में धूल भरी तेज हवाएं भी चल सकती हैं। फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर 41.7 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि आगामी चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा और तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर पर उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और आसपास के इलाकों में 22 और 23 अप्रैल को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

अगर प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डालें तो चित्तौड़गढ़ 42.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि बाड़मेर 41.7, कोटा 41.4, जैसलमेर 41.4, बीकानेर 41.4, पिलानी 41.3, चूरू 41.3 और श्रीगंगानगर 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके अलावा फलौदी 41.2, जोधपुर 41.1, भीलवाड़ा 40.4, वनस्थली 40.1, अलवर 39.8, करौली 39.8 और जयपुर में 39.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं पाली, बूंदी, टोंक और सवाई माधोपुर में 39.0 डिग्री, धौलपुर 39.0, जालौर 39.1, अजमेर 38.0, सीकर 38.0, हनुमानगढ़ 38.3, नागौर 38.5, सिरोही 37.5 और डूंगरपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, एसी और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर भी आवाजाही कम देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जितना संभव हो छायादार स्थानों पर रहें और सीधी धूप से बचें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, लस्सी और नींबू पानी का सेवन करें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपने पशुओं को छाया में रखें और फसलों की सिंचाई सुबह या शाम के समय करें। इसके साथ ही पशु-पक्षियों को भी तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम करने की अपील की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?