न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद ऋषभ पंत बेहद निराश नजर आए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन की हार के बाद टीम की बल्लेबाजी पर गंभीर सवाल उठे हैं और पंत ने खुद व टीम दोनों को जिम्मेदार ठहराया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 23 Apr 2026 8:01:33

IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का खराब प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपने घरेलू मैदान पर एक और शर्मनाक हार के बाद टीम का आत्मविश्वास बुरी तरह डगमगा गया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए IPL 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ को 40 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। टीम की ओर से मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में 55 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी ने लखनऊ की कमर तोड़ दी, जहां जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके, जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा।

लखनऊ की पूरी टीम 160 रनों के छोटे लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई और केवल 119 रनों पर ढेर हो गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि टीम अपने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। यह लखनऊ सुपर जायंट्स की अपने घरेलू मैदान पर लगातार 7वीं हार है, जो टीम की गंभीर स्थिति को दर्शाती है। वहीं इस सीजन में यह उनकी लगातार चौथी हार रही, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

पंत का फूटा गुस्सा, बल्लेबाजों और टीम पर उठाए सवाल

लगातार हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत बेहद निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने साफ शब्दों में टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास अब कोई जवाब नहीं बचा है। पंत ने स्वीकार किया कि टीम की बल्लेबाजी ने पूरी तरह निराश किया है और खिलाड़ी अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक टीम और एक यूनिट के तौर पर सभी बेहद निराश हैं और अब जवाब बाहर नहीं, बल्कि अपने अंदर तलाशने होंगे। पंत के मुताबिक बल्लेबाजों को क्रीज पर थोड़ा समय बिताने और समझदारी से खेलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने यह भी माना कि इस हार के लिए कोई बहाना नहीं दिया जा सकता और खुद सहित पूरी टीम को जिम्मेदारी लेनी होगी।

पंत ने गेंदबाजी यूनिट की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ सकारात्मक पहलू जरूर हैं, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम अपनी गलतियों से सीखकर वापसी कर सकती है और आगे हालात बदल सकती है।

पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर LSG, अगला मुकाबला KKR से

IPL 2026 की अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। टीम फिलहाल 9वें स्थान पर है और अब तक 7 मैचों में केवल 2 जीत ही दर्ज कर पाई है, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

लगातार खराब प्रदर्शन के चलते टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स अपना अगला मुकाबला 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलेगी। यह मैच टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि एक और हार उनकी स्थिति को और भी मुश्किल बना सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत