न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में हर्षा रिछारिया ने ऐसा क्या किया कि भड़क गए संत, साधुओं ने जताई नाराजगी

महाकुंभ 2025 के दौरान निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में हर्षा रिछारिया रथ पर बैठी थीं, जिसकी फोटो वायरल हो गई। हर्षा के रथ पर बैठने को लेकर संतों ने नाराजगी जताई और इसे उचित नहीं माना।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 11:40:48

महाकुंभ में हर्षा रिछारिया ने ऐसा क्या किया कि भड़क गए संत, साधुओं ने जताई नाराजगी

महाकुंभ 2025 के दौरान निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में हर्षा रिछारिया रथ पर बैठी थीं, जिसकी फोटो वायरल हो गई। हर्षा के रथ पर बैठने को लेकर संतों ने नाराजगी जताई और इसे उचित नहीं माना। बेंगलुरु के शाकंभरी मठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज में गलत संदेश फैला सकता है। उन्होंने कहा, "धर्म को शोकेसिंग का हिस्सा बनाना खतरनाक हो सकता है। साधु-संतों को इससे बचना चाहिए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।"

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विरोध

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी इस पर विरोध जताया। उनका कहना था कि महाकुंभ में ऐसी परंपरा को शुरू करना गलत है और यह विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, 'महाकुंभ में शरीर की सुंदरता नहीं, बल्कि ह्रदय की सुंदरता को देखा जाना चाहिए। यह बिल्कुल गलत है कि किसी ऐसे व्यक्ति को, जो संन्यास लेने या विवाह करने का निर्णय नहीं ले सका, उसे रथ पर संतों और महात्माओं के साथ बैठाया जाए। हर्षा रिछारिया यदि एक भक्त के रूप में शामिल होतीं तो ठीक था, लेकिन उन्हें रथ पर भगवा कपड़ों में बैठाना गलत है।'

हर्षा ने साध्वी होने से किया इनकार

जब पत्रकारों ने हर्षा रिछारिया से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने जीवन को सुकून की तलाश में चुना है। उन्होंने बताया कि जो चीजें उन्हें आकर्षित करती थीं, उन्हें अब छोड़ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, मीड‍िया ने उन्हें साध्वी कहकर संबोधित किया, जिस पर हर्षा ने खुद को साध्वी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अमृत स्नान किया और अपने गुरु से दीक्षा ली है, लेकिन साध्वी बनने के लिए बहुत सी परंपराओं को पालन करना होता है, जिसे उन्होंने फॉलो नहीं किया है। हर्षा ने यह भी कहा कि विवाह या संन्यास लेने के बारे में उन्होंने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

हर्षा की सोशल मीडिया पर भारी फॉलोइंग

हर्षा रिछारिया मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं और वर्तमान में उत्तराखंड में निवास करती हैं। वह पीले वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक धारण करती हैं। हर्षा के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, और वह अपने अकाउंट पर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट साझा करती हैं। हर्षा निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की शिष्य भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल