न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: पेशवाई में हर्षा रिछारिया के रथ पर बैठने से संत नाराज, कहा- 'इसका परिणाम भुगतना होगा'

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मॉडल और एंकर हर्षा रिछारिया अपनी सुंदरता को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में रथ पर बैठने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संत समाज ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 5:52:37

महाकुंभ 2025: पेशवाई में हर्षा रिछारिया के रथ पर बैठने से संत नाराज, कहा- 'इसका परिणाम भुगतना होगा'

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मॉडल और एंकर हर्षा रिछारिया अपनी सुंदरता को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में रथ पर बैठने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संत समाज ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि इससे धर्म को गलत तरीके से प्रदर्शित करने का संदेश जाता है और इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पेशवाई में रथ पर बैठने का विवाद

4 जनवरी को निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में हर्षा रिछारिया संतों के साथ रथ पर बैठी नजर आईं। इस पर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने टिप्पणी करते हुए कहा, "धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना खतरनाक है। साधु-संतों को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, नहीं तो यह समाज में गलत संदेश देगा।"

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जताई नाराजगी

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि महाकुंभ में इस तरह की परंपरा शुरू करना पूरी तरह गलत है। यह विकृत मानसिकता का नतीजा है। महाकुंभ में चेहरे की सुंदरता नहीं बल्कि हृदय की सुंदरता देख जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जो अभी यह नहीं तय कर पाया है कि संन्यास की दीक्षा लेनी है या शादी करनी है, उसे संत महात्माओं के शाही रथ पर जगह दिया जाना उचित नहीं है। श्रद्धालु के तौर पर शामिल होती तब भी ठीक था, लेकिन भगवा कपड़े में शाही रथ पर बिठाना पूरी तरह गलत है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन के प्रति समर्पण होना जरूरी होता है। महाकुंभ में चेहरे की खूबसूरती नहीं, बल्कि मन की खूबसूरती देखी जानी चाहिए थी। जिस तरह पुलिस की वर्दी सिर्फ पुलिस में भर्ती लोगों को मिलती है, इस तरह भगवा वस्त्र सिर्फ सन्यासियो को ही पहनने की अनुमति होती है।

'महाकुंभ की सबसे सुंदर साध्वी' का ताज

हर्षा रिछारिया की सुंदरता और अमृत स्नान के दौरान संगम में डुबकी लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्हें महाकुंभ की 'सबसे सुंदर साध्वी' का खिताब मिल चुका है। हालांकि, उन्होंने खुद को साध्वी कहे जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने गुरु से दीक्षा ली है लेकिन अभी संन्यास का अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

अध्यात्म की ओर बढ़ा रुख

हर्षा ने बताया कि वह उत्तराखंड में रहकर साधना कर रही हैं और निरंजनी अखाड़े की शिष्या हैं। उनके गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज हैं। झांसी में जन्मीं और भोपाल में पली-बढ़ीं हर्षा ने मॉडलिंग और एंकरिंग में नाम कमाने के बाद अध्यात्म का रास्ता चुना।

ट्रोलिंग का सामना

सोशल मीडिया पर कई लोग हर्षा को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। उनकी पुरानी तस्वीरें साझा कर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने महाकुंभ के लिए यह अवतार अपनाया है। इस पर हर्षा ने जवाब दिया, "भक्ति और ग्लैमर में कोई विरोधाभास नहीं है। मैंने अपनी यात्रा को खुलकर स्वीकार किया है और कुछ छिपाया नहीं। मैं युवाओं को यह संदेश देना चाहती हूं कि किसी भी मार्ग से भगवान की ओर बढ़ा जा सकता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका