न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर: 24 घंटों में मिले 619 नए कोरोना मरीज, इन चार क्षेत्रों में रोजाना मिल रहे 50 से ज्यादा पॉजिटिव

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को 619 नए कोरोना मरीज मिले। यहां पॉजिटिव रेट 17% हो गया है और 2 की मौत भी हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 2834 हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Mar 2021 9:55:53

इंदौर: 24 घंटों में मिले 619 नए कोरोना मरीज, इन चार क्षेत्रों में रोजाना मिल रहे 50 से ज्यादा पॉजिटिव

मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को 619 नए कोरोना मरीज मिले। यहां पॉजिटिव रेट 17% हो गया है और 2 की मौत भी हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 2834 हो गई है। इंदौर के शहर के चार क्षेत्रों राजेंद्र नगर, अन्नपूर्णा, लसूड़िया थाना और पलासिया थाना क्षेत्रों में रोज 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। इन इलाकों की हालत सबसे खराब है। इसके मद्देनजर हर थाना क्षेत्र में एक-एक डॉक्टर को तैनात किया गया है, जो पॉजिटिव आने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग का काम कर रहा है।

प्रदेश में मिले दो हजार से ज्यादा मरीज

आपको बता दे, मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 2 हजार 91 नए मरीज मिले। 1 हजार 48 ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.84 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.68 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3 हजार 937 की मौत हुई है। फिलहाल 12 हजार 38 लोगों का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश के बड़े शहरों के बाद अब छोटे शहरों में भी संडे लॉकडाउन शुरू हो गया है। यहां के विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा के सौंसर में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा और खरगोन में संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया था।

गौरतलब है कि बीते 15 दिन से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के पास मैन पावर की कमी के चलते रोज महज 35 लोगों की ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग मुश्किल से हो पा रही है। वैकल्पिक रूप से ऐसे इलाके, जहां कम मरीज आ रहे हैं, वहां के स्टाफ को इन इलाकों में भेजने पर विचार किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?