न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2024: RJD ने जारी किया घोषणा पत्र, 1 करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। RJD ने इसे परिवर्तन पत्र का नाम दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 1:38:25

लोकसभा चुनाव 2024: RJD ने जारी किया घोषणा पत्र, 1 करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा

पटना । लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। RJD ने इसे परिवर्तन पत्र का नाम दिया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र की अहम जानकारी दीं। तेस्जवी ने बताया कि 2024 के लिए पार्टी 24 जनवचन लेकर आई है।

तेजस्वी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर इंडिया अलायंस की सरकार बनी तो, एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। आने वाले स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से बेरोजगारी से आजादी मिलना शुरू हो जाएगी और नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजद नेता तेजस्वी यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि जो बात कहते हैं, उसे पूरा कर के भी दिखाते हैं।

राजद के घोषणा पत्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा भी किया गया है। इसके अलावा 15 अगस्त से बेरोजगारों को आजादी मिलने का वादा करते हुए कहा कि अगर केंद्र में इ़ंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। साथ ही एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। वहीं आने वाले रक्षाबंधन से गरीब परिवार की बहनों को हर साल एक लाख रुपए की सहायता देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा, "सरकार बनने पर इसी 𝟏𝟓 अगस्त से 𝟑𝟎 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 𝟕𝟎 लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा। यानी कुल 𝟏 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी।"

तेजस्वी ने 24 जनवचन गिनाते हुए कहा कि बिहार में बिजली जितनी महंगी है, उतनी कहीं नहीं है। हमारी सरकार आई तो 200 यूनिट फ्री बिजली देने का काम करेंगे। 10 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाएंगे, स्वामीनाथन रिपोर्ट की जो सिफारिशें हैं, वो देश में लागू करेंगे।

वहीं देश में 4 साल की अग्निवीर योजना को बंद करेंगे। और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पैरा मिलिट्री फोर्सेस के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। बिहार में अच्छी कनेक्टिविटी हो, उसके लिए 5 नए एयरपोर्ट बनवाएंगे। जो पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और रक्सौल में बनेंगे।मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करेंगे। बिहार में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा, स्वास्थ्य का अधिकार पूरे देश में लागू करेंगे। ताकि सभी को फ्री हेल्थ सेवा मिल सके।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद मनोज झा, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी उपस्थित थे।

इससे पहले तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार को घेरते हुए लिखा, "लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के बारे में बोल रहा हूं, लेकिन प्रधानमंत्री जन मुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है।"

उन्होंने आगे कहा कि 10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता बहुत समझदार है।

बता दें कि राजद का लोकसभा में फिलहाल एक भी सांसद नहीं है। पिछले चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप