न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी : कोविड-19 टास्‍क फोर्स

कोविड -19 टास्क फोर्स पिछले कुछ हफ्तों से इस बात को बहुत आक्रामक तरीके से कहने की कोशिश कर रहा है। एक सदस्य ने कहा कि हमें देश के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को बताना होगा कि हमारे पास लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्‍प नहीं बचा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 May 2021 10:23:42

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी : कोविड-19 टास्‍क फोर्स

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है। हर दिन कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। शनिवार की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार 459 नए मरीज मिले, 3,684 लोगों की जान भी चली गई। इसके साथ ही 3 लाख 8 हजार 522 लोग ठीक होकर घर लौटे। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या थी। मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 टास्‍क फोर्स के सदस्‍यों ने केंद्र सरकार से राष्‍ट्रीय लॉकडाउन लगाए जाने की अपील की है। कोविड -19 टास्क फोर्स पिछले कुछ हफ्तों से इस बात को बहुत आक्रामक तरीके से कहने की कोशिश कर रहा है। एक सदस्य ने कहा कि हमें देश के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को बताना होगा कि हमारे पास लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्‍प नहीं बचा है।

coronavirus,covid 19,covid task force,lockdown,hindi news

कोविड-19 टास्‍क फोर्स के मुताबिक कोरोना तेजी से अपना रूप बदल रहा है, जिसके कारण कोरोना पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। टास्‍क फोर्स ने जोर देते हुए कहा है कि अगर इसी तरह कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो देश का स्‍वास्‍थ्‍य ढांचा पूरी तरह से टूट जाएगा। कोविड-19 टास्क फोर्स में एम्स और आईसीएमआर जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन अधिकारियों की कई बार बैठक हो चुकी है। इस बैठक में जो भी बात रखी जाती है उसकी जानकारी टास्क फोर्स के अध्यक्ष वी के पॉल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाते हैं।

बता दें कि देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अप्रैल को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा था कि हम सब लोगों को मिलकर लॉकडाउन से बचने का प्रयास करना चाहिए। उन्‍होंने कहा था कि लॉकडाउन केवल 'अंतिम उपाय' के रूप में उपयोग किया जाना चाहिए। बता दें कि जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश का संबोधित किया था, उस दिन देश में 2,59,170 नए मामले और 1,761 नई मौतें दर्ज की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म