न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : ससुराल से घर लौट रहे अधेड़ को हाथी ने कुचलकर मार डाला, लोगों से सावधान रहने की अपील

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार रात नेशनल हाईवे-130 पर ससुराल से घर लौट रहे अधेड़ को हाथी ने कुचलकर मार डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 4:12:00

छत्तीसगढ़ : ससुराल से घर लौट रहे अधेड़ को हाथी ने कुचलकर मार डाला, लोगों से सावधान रहने की अपील

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार रात नेशनल हाईवे-130 पर ससुराल से घर लौट रहे अधेड़ को हाथी ने कुचलकर मार डाला। अधेड़ अपने ससुराल से घर लौट रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वनपाल सिदार ने बताया कि कटघोरा वन मंडल के केंदई, पसान, ऐतमानगर रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग दल के 50 हाथी घूम रहे हैं। इनकी निगरानी हाथी मित्र दल, हुल्ला पार्टी, गजराज वाहन सब कर रहे हैं, लेकिन फिर भी यह हमलावर हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद हाथियों से जान और माल की सुरक्षा नहीं की जा पा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गुरसियां झलियामुड़ा निवासी तिल सिंह (45) पुत्र गंगाराम गोड़ अपने रिश्तेदार के घर किसी निजी काम से गया था। वहां से बुधवार रात घर लौटने के दौरान कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में नेशनल हाईवे-130 पर ग्राम लमना चोरधोवा मोड़ के पास हमला कर दिया। इसमें मौके पर ही तिल सिंह की मौत हो गई। डायल-112 की टीम ने शव को पोड़ी उपरेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया है। गुरुवार को पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं वन विभाग का कहना है कि इलाके में 50 हाथियों ने डेरा डाल रखा है। लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत