न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोच्चि: रनवे पर क्रैश हुआ नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर, एक मरा

केरल के कोच्चि में शनिवार को नौसेना वायु स्टेशन INS गरुड़ के रनवे पर चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 8:17:22

कोच्चि: रनवे पर क्रैश हुआ नौसेना का चेतक हेलीकॉप्टर, एक मरा

नई दिल्ली। केरल के कोच्चि में शनिवार को नौसेना वायु स्टेशन INS गरुड़ के रनवे पर चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा रूटीन ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान हुआ। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त हेलिकॉप्टर में 2 क्रू मेंबर्स सवार थे। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। इंडियन नेवी की ओर से बयान जारी करके घटना के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के गठन को लेकर ऑर्डर जारी हुआ है।

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना ने बीते बुधवार को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। नेवी की ओर से बताया गया कि मिसाइल मिशन के सभी उद्देश्यों पर पूरी तरह खरी उतरी है। नौसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में मिसाइल परीक्षण की तस्वीर भी साझा की। नौसेना ने कहा, 'इंडियन नेवी की पूर्वी टुकड़ी ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल की सफल परीक्षण किया। मिसाइल मिशन के सभी पैमानों पर खरी उतरी है।'

नौसेना के 'आईएल-38 सी ड्रैगन' की 46 साल की सर्विस के बाद नौसेना से विदाई

वहीं, बीते मंगलवार को नौसेना के 'इल्यूशिन -38 सी ड्रैगन' नामक लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमान ने 46 सालों की अपनी 'गौरवशाली' सेवा के बाद विदाई ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विमान की विदाई को लेकर गोवा के डाबोलिम में आईएनएस हंसा पर समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, आईएल -38 स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी और सैनिक व अन्य गणमान्य व्यक्ति अपने परिवार के साथ इस मौके पर मौजूद रहे। एक अधिकारी के अनुसार, आईएनएएस 315 को 1 अक्टूबर, 1977 को आईएल 38 के साथ नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत