न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'युद्ध भड़काकर पैसे कमाता है अमेरिका', पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले 100 वर्षों से दुनियाभर में युद्ध भड़का कर हथियार बेचता है। उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 2:40:51

'युद्ध भड़काकर पैसे कमाता है अमेरिका', पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान

भारत-पाकिस्तान के बीच जब भी तनाव बढ़ता है, तो बयानों की बाढ़ आ जाती है। कभी भारत की ओर से तीखे तेवर सुनने को मिलते हैं, तो कभी पाकिस्तान की ओर से कड़े आरोप लगाए जाते हैं। कई बार अमेरिका और अन्य वैश्विक ताकतें भी इस चर्चा में शामिल होती हैं। लेकिन इस बार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का जो बयान सामने आया है, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ऐसा बयान पहले शायद ही किसी पाकिस्तानी नेता के मुंह से सुना गया हो।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @erbmjha नाम के एक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में ख्वाजा आसिफ अमेरिका पर सीधे-सीधे गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिका पिछले 100 वर्षों से दुनिया भर में जानबूझकर युद्ध भड़काता है ताकि वह अपने हथियार उद्योग को आगे बढ़ा सके। उनका यह बयान सुनते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई।

'अमेरिका जानबूझकर झगड़े कराता है, फिर हथियार बेचता है'

वीडियो में ख्वाजा आसिफ कहते हैं, “अमेरिका ने बीते सौ वर्षों में करीब 260 युद्धों में हिस्सा लिया, जबकि चीन ने सिर्फ तीन युद्ध लड़े हैं। अमेरिका के पास एक बहुत बड़ा हथियार उद्योग है और वह उनकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए अमेरिका दुनिया के कोनों में लड़ाई भड़काता रहता है। चाहे वो अफगानिस्तान हो, सीरिया, मिस्र या लीबिया— ये देश कभी संपन्न हुआ करते थे, लेकिन युद्धों ने इन्हें तबाह कर दिया।” आसिफ ने यह भी दावा किया कि अमेरिका दोनों पक्षों को हथियार बेचकर लाभ कमाता है और इसे उन्होंने एक 'स्थापित इंडस्ट्री' करार दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी