न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल: फिलिस्तीनी समर्थक रैली में ऑन लाइन शामिल हुआ हमास नेता खालिद माशेल, भाषण भी दिया, मचा बवाल

7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करने वाले आतंकवादी समूह हमास के एक नेता ने शुक्रवार को केरल के मलप्पुरम में सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट द्वारा आयोजित एक रैली में कथित तौर पर भाग लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 4:40:21

केरल: फिलिस्तीनी समर्थक रैली में ऑन लाइन शामिल हुआ हमास नेता खालिद माशेल, भाषण भी दिया, मचा बवाल

नई दिल्ली। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करने वाले आतंकवादी समूह हमास के एक नेता ने शुक्रवार को केरल के मलप्पुरम में सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट द्वारा आयोजित एक रैली में कथित तौर पर भाग लिया। सॉलिडेरिटी यूथ मूवमेंट जमात-ए-इस्लामी की युवा शाखा है। एक वीडियो में हमास नेता खालिद माशेल को लोगों को संबोधित करते देखा जा सकता है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, खालिद माशेल ने रैली को ऑनलाइन संबोधित किया। माशेल के संबोधन की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने निंदा की है। उन्होंने केरल पुलिस पर सवाल उठाया और माशेल की भागीदारी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

सुरेंद्रन ने एक्स (ट्विटर) पर कहा, "मलप्पुरम में सॉलिडेरिटी कार्यक्रम में हमास नेता खालिद माशेल का वर्चुअल संबोधन चिंताजनक है। पिनाराई विजयन की केरल पुलिस कहां है? 'फिलिस्तीन बचाओ' की आड़ में, वे एक आतंकवादी संगठन हमास और उसके नेताओं को 'योद्धा' के रूप में महिमामंडित कर रहे हैं। यह अस्वीकार्य है!"

इस बीच, शुक्रवार को केरल की भाजपा इकाई ने फिलिस्तीन के समर्थन में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य और लोकसभा सांसद शशि थरूर की आलोचना की और इसे "हमास समर्थक" कार्यक्रम करार दिया। युद्ध से तबाह फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए हजारों IUML समर्थकों के कोझिकोड की सड़कों पर उतरने के एक दिन बाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस संघर्ष का इस्तेमाल राज्य में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के प्रमुख घटक दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने बृहस्पतिवार को यहां विशाल रैली आयोजित कर गाजा पट्टी में इजराइली हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत आम लोगों की कथित अंधाधुंध हत्याओं की निंदा की। आईयूएमएल के हजारों समर्थकों ने फलस्तीन एकजुटता मानवाधिकार रैली में भाग लिया। पार्टी के नेता पनाक्कड़ सैयद सादिक अली शिहाब थंगल ने इसकी शुरुआत की।

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शशि थरूर इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। थरूर ने सभा को संबोधित करते हुए पिछले 19 दिन में इजराइल-हमास के बीच संघर्ष में निर्दोष लोगों के मारे जाने पर अफसोस जताया। तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने कहा, "यह भारत में और शायद दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा और शांति के पक्ष में हुईं सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक रैलियों में से एक रैली कही जा सकती है। यह रैली शांति के लिए है।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता