न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या पहुँचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, भगवान राम के सामने शीश नवाया

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुँचे और वहां भगवान राम के समक्ष शीश नवाया और प्रार्थना की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 May 2024 1:22:00

अयोध्या पहुँचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, भगवान राम के सामने शीश नवाया

कोच्चि। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुँचे और वहां भगवान राम के समक्ष शीश नवाया और प्रार्थना की। 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थित मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश-दुनिया के हजारों गणमान्य मौजूद रहे थे।

बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंचे खान राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में गए और विशेष प्रार्थना की तथा भगवान राम के सामने शीश नवाया। खान ने कहा, 'मैं जनवरी में दो बार अयोध्या आ चुका हूं। जो भावना उस समय थी, वही आज भी है। मैं कई बार अयोध्या आ चुका हूं। यह हमारे लिए सिर्फ खुशी की बात नहीं है, बल्कि अयोध्या आना और श्रीराम की पूजा करना गर्व की बात है।'

केरल राज्यपाल के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें खान 'जय श्री राम' के उद्घोष के बीच मंदिर के अंदर भगवान की प्रतिमा के सामने शीश नवाते और प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय तथा ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा भी उपस्थित थे।

वहीं दूसरी ओर बुधवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद यदि विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) की सरकार बनी तो अयोध्या के राम मंदिर पर 'बाबरी' नाम का ताला लगा दिया जाएगा। शाह ने खीरी सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय मिश्रा 'टेनी' के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा में समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के एक बयान का जिक्र किया और कहा, 'रामगोपाल यादव राम मंदिर को बेकार बताते हैं। मेरी बात याद रखना। जरा भी गलती की तो ये लोग राम मंदिर पर 'बाबरी' नाम का ताला लगा देंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर