Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

31 अगस्त को जयपुर में होगी केजरीवाल की सभा, देने आ रहे जनता को गारंटी

दिल्ली और पंजाब में सफलतापूर्वक अपनी सरकार चला रहे आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल 31 अगस्त को राजस्थान की राजधानी जयपुर में चुनावी शंखनाद करने आ रहे हैं। अपनी पार्टी की परम्परा के अनुरूप वे राजस्थान की जनता को गारंटी देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 9:40:37

31 अगस्त को जयपुर में होगी केजरीवाल की सभा, देने आ रहे जनता को गारंटी

जयपुर। दिल्ली और पंजाब में सफलतापूर्वक अपनी सरकार चला रहे आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल 31 अगस्त को राजस्थान की राजधानी जयपुर में चुनावी शंखनाद करने आ रहे हैं। अपनी पार्टी की परम्परा के अनुरूप वे राजस्थान की जनता को गारंटी देंगे। अरविन्द केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में इस वर्ष के अन्त में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में जहाँ वर्तमान कांग्रेस सरकार अपने को पुन: दोहराने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा एक बार फिर से सत्ता पाने का सपना देख रही है।

राजस्थान में यह परम्परा रही है कि 5 साल कांग्रेस और 5 साल भाजपा की सरकार आती रही है। पिछली बार भाजपा की सरकार बनी थी, इस बार कांग्रेस की है। अब भाजपा का दावा है कि इस बार उनकी सरकार बनेगी। इन्हीं दोनों पार्टियों को शिकस्त देने के इरादे से अरविन्द केजरीवाल ने इस बार राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री इसी चुनावी चुनौती के साथ 31 अगस्त को जयपुर में सभा करने जा रहे हैं। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘गांरटी’ के बाद आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में 'केजरीवाल की गारंटी’ लेकर आ रही है।
गहलोत ने बांट रहे गारंटी कार्ड, पीएम मोदी ने कही गांरटी पूरी करने की बात

केजरीवाल की गारंटी से पहले राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता के बीच गांरटी कार्ड बांट चुके हैं। महंगाई राहत शिविरों के जरिए 10 योजनाओं में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के बाद मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड बांटे गए हैं। इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार और रजिस्ट्रेशन का दौर अब भी जारी है। उधर, हाल ही पीएम मोदी ने सीकर की रैली में अपने वादों को पूरा करने की गांरटी का जिक्र किया है। पीएम मोदी पक्का घर बनाकर लखपति की गारंटी, गरीबों को मुफ्त राशन की गारंटी, कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन की गारंटी, 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की गारंटी, जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाइयों की गारंटी और मातृभाषा में पढ़ाई की गारंटी की बात कह चुके हैं।

अब 31 अगस्त को जनता को गारंटी देने आ रहे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि 31 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जयपुर पहुंच रहे हैं। यहां वो पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस सरकारों के घोटाले जनता के सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अब 31 अगस्त को वो जयपुर में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने आ रहे हैं। पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'केजरीवाल की गारंटी' वाले पोस्टर पोस्ट किए जा रहे हैं। इनमें जयपुर में होने वाले कार्यक्रम का जिक्र है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका