न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को मिली SRH की कमान

टीम मेनेजमेंट ने एक बड़ा फैसला लिया हैं जिसके अनुसार SRH की कमान अब डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को सौंपी गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 May 2021 4:02:35

IPL 2021 : डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को मिली SRH की कमान

आईपीएल का 14वां सीजन जारी हैं जो कि इस कोरोना कहर के बीच बायो बबल के सुरक्षित माहौल में करवाया जा रहा हैं। सभी टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रदर्शन अच्छा नहीं दिख पाया हैं जिसकी बदौलत उन्हें 6 मैच में सिर्फ एक ही जीत मिली हैं और वह अंकतालिका में सबसे नीचे स्थान पर हैं। ऐसे में अब टीम मेनेजमेंट ने एक बड़ा फैसला लिया हैं जिसके अनुसार SRH की कमान अब डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को सौंपी गई हैं। केन अब आगे के सभी मुकाबलों में टीम की कमान संभालते दिखेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट की ओर से डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाए जाने और केन विलियमसन को कमान सौंपे जाने की जानकारी प्रेस रिलीज के जरिए दी, जिसे टीम के ट्विवटर हैंडल से शेयर किया गया था। अपनी प्रेस विज्ञप्ति में SRH ने साफ साफ कहा कि सीजन के आगे के सफर में केन विलियमसन उसके कप्तान होंगे।

SRH ने अपने प्रेस रिलीज में ये भी कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच में, जो कि 2 मई को खेला जाना है, विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मतलब, जो विदेशी खिलाड़ी रेग्यूलर टीम का हिस्सा बने हैं, उनकी पोजिशन पर भी खतरा है। डेविड वॉर्नर की भूमिका पर टीम मैनेजमेंट ने कहा कि वॉर्नर टीम के साथ बने रहेंगे। वो अब भी हमारी सफलता के सूत्रधार बने रहेंगे। फिर चाहे वो मैदान पर रहकर करें या उसके बाहर से। टीम मैनेजमेंट ने कहा कि हम इतने सालों से वॉर्नर के योगदान का सम्मान करते हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अपने बयान में ये कहीं भी साफ नहीं किया कि डेविड वॉर्नर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक