न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जो बाइडेन और मोदी आज करेंगे डिनर, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

भारत की अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में G20 समिट होने जा रहा है। इस समिट में जी20 के सदस्य 18 देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, यूरोपियन यूनियन के डेलीगेट्स और नौ मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 11:36:03

जो बाइडेन और मोदी आज करेंगे डिनर, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली। भारत की अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर को राजधानी दिल्ली में G20 समिट होने जा रहा है। इस समिट में जी20 के सदस्य 18 देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, यूरोपियन यूनियन के डेलीगेट्स और नौ मेहमान देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे। यह पहला मौका है, जब दुनिया के बड़े नेता भारत आ रहे हैं। इस लिहाज से पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

आज होगी द्विपक्षीय बैठक

यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम 6:55 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। भारत के प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 7.30 बजे लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद जो बाइडेन पीएम मोदी के साथ डिनर करेंगे। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच आज द्विपक्षीय बैठक भी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन का यह पहला भारत दौरा है। साल 2020 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे। जो बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी के राजकीय दौरे के दौरान जो बाइडेन ने उनके लिए व्हाइट हाउस में खास डिनर का आयोजन किया था। दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिए जाने की संभावना है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

दोनों नेताओं के स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, उच्च-प्रौद्योगिकी, रक्षा जैसे क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने की उम्मीद है। इसके साथ ही वे इस बात पर भी चर्चा कर सकते हैं कि दोनों देश विश्व की कुछ गंभीर चुनौतियों से निपटने में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बातचीत में स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा और उच्च प्रौद्योगिकी, रक्षा सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा पर जोर दिए जाने की संभावना है। दोनों पक्ष वीजा व्यवस्था को और उदार किए जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श कर सकते हैं।

राष्ट्रपति बाइडेन के भारत रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन ज्यां-पियरे ने कहा, ‘हम इस साल जी-20 के नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हैं और हम यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि भारत इस साल एक सफल सम्मेलन की मेजबानी करे।’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘जून में प्रधानमंत्री मोदी की यहां की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति (जो बाइडन) और प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन में साझा प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए अपना दृढ़ संकल्प साझा किया था।’

आज दिल्ली पहुंचेंगे ये वैश्विक नेता

G 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले गेस्ट्स की बात करें तो, नाइजीरिया के प्रेसिडेंट बोला अहमद टीनुबू और मॉरीशस के पीएम प्रवीण कुमार जगन्नाथ भारत पहुंच चुके हैं। इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सुबह 8.50 बजे, साउथ अफ्रीका के प्रेसिंडेंट रामफोसा सुबह 11.45, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दोपहर 12.30 बजे, ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे, जापान के पीएम फुमियो किशिदा दोपहर 2.15 बजे,सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज शाम तक भारत पहुंच रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स