न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला, बकरे की कुर्बानी पर सख्ती, पशु वध को लेकर नए नियम लागू

पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले पशु वध को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट बकरे की कुर्बानी पर रोक, सार्वजनिक वध प्रतिबंधित और उल्लंघन पर सजा का प्रावधान किया गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 14 May 2026 11:21:56

पश्चिम बंगाल में बकरीद से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला, बकरे की कुर्बानी पर सख्ती, पशु वध को लेकर नए नियम लागू

पश्चिम बंगाल में पशु वध और कुर्बानी को लेकर नई सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राज्य में पशु वध से जुड़े नियमों को कड़ा कर दिया है। इसके लिए ‘पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम, 1950’ और 2018 के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। नए आदेश के अनुसार अब बिना अनिवार्य फिटनेस प्रमाणपत्र के किसी भी मवेशी या भैंस के वध पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह कदम बकरीद (ईद-उल-अजहा) से ठीक पहले सामने आया है, जिससे राज्य की राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है। बता दें कि इस वर्ष 26 मई को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी, जिसमें परंपरागत रूप से पशु कुर्बानी दी जाती है।

नए आदेश में फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया को बेहद सख्त और बहुस्तरीय बनाया गया है। इसके तहत यह प्रमाणपत्र केवल तभी जारी किया जाएगा जब स्थानीय नगर पालिका के अध्यक्ष या पंचायत समिति प्रमुख और सरकारी पशु चिकित्सा अधिकारी संयुक्त रूप से इस बात पर सहमत हों कि संबंधित पशु वध के लिए उपयुक्त है। दोनों अधिकारियों की लिखित सहमति अनिवार्य होगी। साथ ही यह भी तय किया गया है कि प्रमाणपत्र तभी जारी किया जाएगा जब पशु की आयु 14 वर्ष से अधिक हो या वह वृद्धावस्था, गंभीर चोट, विकृति या किसी लाइलाज बीमारी के कारण पूरी तरह अक्षम हो चुका हो।

सार्वजनिक स्लॉटर पर रोक, केवल निर्धारित स्थानों पर ही वध की अनुमति

राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नए नियमों के अनुसार अब पशुओं का वध केवल अधिकृत नगर पालिका स्लॉटर हाउस या स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित वधशालाओं में ही किया जा सकेगा। किसी भी तरह के खुले या सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध को गैरकानूनी माना जाएगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ‘पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम, 1950’ के नियमों का उल्लंघन गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगा। नियम तोड़ने पर छह महीने तक की जेल, ₹1000 तक का जुर्माना या फिर दोनों सजाएं एक साथ दी जा सकती हैं। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति का फिटनेस सर्टिफिकेट आवेदन अस्वीकार कर दिया जाता है, तो वह 15 दिनों के भीतर राज्य सरकार के समक्ष अपील कर सकता है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि और हालिया बदलाव

गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ममता बनर्जी के लंबे शासन के बाद सत्ता परिवर्तन के साथ शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है। प्रशासनिक स्तर पर नई सरकार द्वारा लगातार नीतिगत फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे राज्य का राजनीतिक माहौल भी तेजी से बदल रहा है।

294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने इस बार 206 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जो पिछले चुनाव की 77 सीटों की तुलना में एक बड़ी बढ़त मानी जा रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) को इस बार 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा और वह दूसरे स्थान पर आ गई है। इस बड़े जनादेश के बाद राज्य में प्रशासनिक और नीतिगत बदलावों की रफ्तार और तेज हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत