जयपुर, 20 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा दो दिवसीय जहान ए खुसरो महफिल कार्यक्रम का आगाज शनिवार को अल्बर्ट हॉल पर हुआ। फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली द्वारा त सूफियाना महफिल में कलाकारों की अतुलनीय एवं अविस्मरणीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
![जहान ए खुसरो की महफिल से गुलजार हुई गुलाबी नगरी, विश्वप्रसिद्ध सूफी कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां; तस्वीरें jashn e khusrau jaipur,rajasthan news in hindi,jaipur news in hindi]()
राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति को दर्शाती हुई मूमल प्रेम कथा का भावविभोर मंचन किया गया। प्रसिद्ध मूमल नाटकीय प्रस्तुति में मुख्य पात्र मूमल का किरदार निभाते हुए शिवानी वर्मा ने अविस्मरणीय प्रस्तुति दी। नाटक में अवेनव मुखर्जी ने राणा का किरदार निभाते हुए बेहतरीन अभिनय किया। सुर और ताल से सजे मूूमल नाटक में राजस्थान पर्यटन की झलक दिखाई दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
![जहान ए खुसरो की महफिल से गुलजार हुई गुलाबी नगरी, विश्वप्रसिद्ध सूफी कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां; तस्वीरें jashn e khusrau jaipur,rajasthan news in hindi,jaipur news in hindi]()
प्रसिद्ध सूफी संगीतकार जावेद अली ने विभिन्न संगीतमय प्रस्तुतियों से महफिल में समा बांध दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुती नारा ए मस्ताना से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
![जहान ए खुसरो की महफिल से गुलजार हुई गुलाबी नगरी, विश्वप्रसिद्ध सूफी कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां; तस्वीरें jashn e khusrau jaipur,rajasthan news in hindi,jaipur news in hindi]()
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़, निदेशक डा. रश्मि शर्मा, अतिरिक्त निदेशक मो. सलीम खान सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें।
![जहान ए खुसरो की महफिल से गुलजार हुई गुलाबी नगरी, विश्वप्रसिद्ध सूफी कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां; तस्वीरें jashn e khusrau jaipur,rajasthan news in hindi,jaipur news in hindi]()
रविवार को मुजफ्फर अली कृत हुमा-द सेलेश्चल बर्ड और लोकप्रिय संगीतकार नूरान सिस्टर्स द्वारा सदा ए सूफी की प्रस्तुतियां दी जाएगी।