न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर से मथुरा का सफर रेलवे ने किया आसान, शुरू हुई नई ट्रेन, पूरा शेड्यूल

जयपुर से मथुरा दर्शनों के लिए जाने वाले रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-जयपुर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट रेल को मथुरा तक बढ़ा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Nov 2022 4:52:48

जयपुर से मथुरा का सफर रेलवे ने किया आसान, शुरू हुई नई ट्रेन, पूरा शेड्यूल

जयपुर से मथुरा दर्शनों के लिए जाने वाले रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-जयपुर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट रेल को मथुरा तक बढ़ा दिया है। ये रेल पहले बाड़मेर से जयपुर आने के बाद 10 से भी ज्यादा घंटों के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन पर हॉल्ट करती थी, लेकिन अब जयपुर से सीधे मथुरा के लिए रवाना होगी। इससे जयपुर के साथ-साथ बाड़मेर, जोधपुर और अलवर समेत कई शहरों के यात्रियों को सीधे मथुरा जाने की सुविधा मिलेगी।

बाड़मेर-जयपुर सुपरफास्ट रेल को जयपुर जंक्शन से सोमवार को जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 20489 जयपुर-बाड़मेर का विस्तार अब वाया अलवर, मथुरा तक कर दिया गया है। इसकी विधिवत शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की गई। सांसद बोहरा ने जयपुर स्टेशन आगमन पर बाड़मेर मथुरा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे न केवल बाड़मेर से रेलयात्री सीधे मथुरा जा सकेंगे, बल्कि जयपुर से होकर गुजरने के कारण जयपुर के लोगों को भी फायदा होगा।

रेल मंडल ने अप्रेल से बाड़मेर से जयपुर के बीच में सप्ताह में 5 दिन के लिए इस ट्रेन का संचालन शुरू किया था। गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर से प्रत्येक मंगल, बुध, शुक्र, शनि व रविवार को रात 9:40 बजे रवाना होकर जोधपुर होते हुए सुबह 6:40 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में गाड़ी संख्या 20490 जयपुर से रात 9 बजे रवाना होकर जोधपुर होते हुए सुबह 6:25 बजे बाड़मेर पहुंचती है। यह ट्रेन जयपुर में दस घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रहती थी।

रेलवे मंत्रालय द्वारा विस्तार के बाद अब यह गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर से रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद जयपुर से सुबह 6:50 बजे रवाना होकर सुबह 9:35 बजे अलवर होते हुए दोपहर 12:15 बजे मथुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 20490 मथुरा से शाम 4 बजे रवाना होकर शाम 6:40 बजे अलवर होते हुए रात 9 बजे जयपुर पहुंचेगी और जोधपुर होते हुए सुबह 6:25 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट