न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: 14 साल की नाबालिग ने द्रव्यवती नदी में कूदकर की आत्महत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था परिवार से झगड़ा

जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने द्रव्यवती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला।

Posts by : Shikha | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 4:07:57

जयपुर: 14 साल की नाबालिग ने द्रव्यवती नदी में कूदकर की आत्महत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था परिवार से झगड़ा

जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने द्रव्यवती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला।

पुलिस जांच में सामने आया कि सोमवार रात को लड़की ने मोबाइल ना मिलने के कारण अपने परिवार से झगड़ा किया था। उस समय उसने अपने हाथ की नस काट ली थी, जिसके बाद परिवार ने उसका इलाज करवाया। मंगलवार सुबह 11 बजे बच्ची घर से बाहर निकली और नदी में कूद गई।

सीआई दलबीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ तथा सिविल डिफेंस को सूचित किया। टीम ने शव की तलाश शुरू की और काफी प्रयासों के बाद नाबालिग का शव द्रव्यवती नदी से बरामद कर लिया।

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मोबाइल को लेकर लड़की और उसके परिवार में रातभर विवाद हुआ था। इस झगड़े के बाद लड़की इतनी परेशान हो गई थी कि उसने अपनी जान ले ली।

एसडीआरएफ कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई। रेस्क्यू टीम के 10 जवान घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू रोप तथा बिलाई की मदद से शव को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों और सुरक्षा गार्डों का कहना था कि द्रव्यवती नदी एक सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है। हालांकि, यहां जे.डी.ए. की ओर से गार्ड तैनात किए गए हैं, लेकिन वे कभी-कभी ही ड्यूटी पर दिखाई देते हैं। आज नाबालिग लड़की ने आसानी से रेलिंग पार कर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। यदि लाइफ सेविंग जैकेट होती, तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी