न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा, सहयोगी पार्टियों के लिए सीटों का फार्मूला तय

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा द्वारा अलग-अलग राज्यों पर फोकस किया जा रहा है, इसी लिस्ट में बिहार भी शामिल है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 5:36:11

बिहार लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा, सहयोगी पार्टियों के लिए सीटों का फार्मूला तय

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा द्वारा अलग-अलग राज्यों पर फोकस किया जा रहा है, इसी लिस्ट में बिहार भी शामिल है। पार्टी ने यहां पिछले लोकसभा चुनाव जैसे नतीजे दोहराने की रणनीति बना ली है और इसी के साथ सीट बँटवारे पर भी फोकस किया जा रहा है। पार्टी चिराग पासवान और पशुपति पारस को कुल 6 सीटें दे सकती है, इनके अलावा अलग-अलग सहयोगियों में भी सीटों का बंटवारा किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा जीतनराम मांझी की पार्टी को एक और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को दो सीटें दे सकती है। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं, पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और जदयू ने साथ में चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार दोनों पार्टियों के रास्ते अलग हैं। ऐसे में भाजपा जदयू वाली सीटों की भरपाई अपने सहयोगियों को देकर करना चाहती है।

भाजपा के लिए चिंताजनक सर्वे

बिहार में लोक सभा की 40 सीटें हैं। भाजपा नेता अमित शाह का दावा है कि 2024 के आम चुनाव में एनडीए सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा, लेकिन एक ताजा सर्वे भाजपा नेता के दावे पर सवालिया निशान लगा रहा है। 2019 के आम चुनाव में भाजपा को 39 सीटें मिली थीं, लेकिन तब से अभी तक स्थितियां काफी बदल चुकी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रूप में एनडीए की सीटों का एक बड़ा हिस्सा भाजपा से दूर जा चुका है - और इंडिया टुडे के सर्वे को देखें तो अब तक की सबसे बड़ी चुनौती उसी छोर से मिल रही है।

देश भर में तो सर्वे के आंकड़े लोक सभा की 306 सीटों के साथ भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं, लेकिन बिहार को लेकर जो आंकड़े सामने आये हैं, वे काफी चौंकाने वाले लगते हैं। बिहार की 40 लोक सभा सीटों में से NDA को 14 जबकि INDIA गठबंधन को 26 सीटें मिलती देखी गयी हैं।

भाजपा साध रही है तमाम सीमकरण

भाजपा नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण को न्यूट्रलाइज करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है और ज्यादातर जातीय समीकरण साधने की तैयारी में जुट गयी है। सितंबर, 2022 में अमित शाह ने सीमांचल दौरे में भविष्य का खाका खींच दिया था। अब तो तस्वीर भी धीरे धीरे साफ होने लगी है। अमित शाह ने कहा था, भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर देगी।

जब संजय जायसवाल को हटाकर सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा की कमान सौंपी गयी तो इसे भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी देखा जाने लगा। सम्राट चौधरी के बहाने भाजपा असल में लव-कुश समीकरण को साधने की कोशिश कर रही है।

लव-कुश राजनीति का एक बड़ा चेहरा उपेंद्र कुशवाहा भी हैं, ये बात अलग है कि चुनावी राजनीति में अब वो कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 2014 में भाजपा के साथ मिलकर वो 3 सीटें जीतने में सफल जरूर रहे हैं। 2019 से पहले ही एनडीए छोड़ देने के बाद पांच साल में घूमते फिरते उपेंद्र कुशवाहा फिर से भाजपा के साथ आ चुके हैं। भाजपा उनके हिस्से में सीटें तो कुछ खास देने से रही, लेकिन नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव प्रचार में लवकुश चेहरे के तौर पर पेश तो कर ही सकती है।

उपेंद्र कुशवाहा की ही तरह नीतीश कुमार को छोड़ कर जीतनराम मांझी ने भी भाजपा से हाथ मिला लिया है। ये ठीक है कि जीतनराम मांझी का चुनावी प्रदर्शन बहुत उल्लेखनीय नहीं रहा है, लेकिन जहां भी रहते हैं, उनकी मौजूदगी तो मजबूती से ही दर्ज होती है। मांझी के बयानों से बिहार में सुर्खियां तो बनती ही हैं और अपनी जाति के वोटर को अपने गठबंधन साथी के सपोर्ट में मैसेज तो दे ही देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी