न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IITian बाबा अभय सिंह जयपुर पुलिस की हिरासत में, ड्रग्स बरामद

जयपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी देने वाले IITian बाबा अभय सिंह को हिरासत में लिया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 4:47:03

IITian बाबा अभय सिंह जयपुर पुलिस की हिरासत में, ड्रग्स बरामद

जयपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी देने वाले IITian बाबा अभय सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर जयपुर के रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया। छानबीन के दौरान उनके कमरे से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर किया गिरफ्तार

IITian बाबा अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। शिप्रापथ थाना पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और टीम के साथ होटल पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

गांजे को बताया ‘प्रसाद’

पुलिस द्वारा होटल के कमरे की तलाशी लेने पर गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थ मिले। पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान बाबा ने दावा किया कि "थोड़ा सा प्रसाद (गांजा) मिला है। अगर इस पर केस होगा, तो कुंभ में जो लोग इसे लेते हैं, उन्हें भी गिरफ्तार करना चाहिए। भारत में तो यह सामान्य बात है।"

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बाबा ने आत्महत्या की धमकी क्यों दी थी और उनके पास मिले नशीले पदार्थ कहां से आए। साथ ही, उनके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज है या नहीं, इसकी भी जांच जारी है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

भविष्यवाणी और विवादों से घिरे IITian बाबा अभय सिंह

कुंभ समाप्त हो चुका है, लेकिन IITian बाबा उर्फ अभय सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी उनकी भविष्यवाणियां तो कभी उन पर लगे आरोप चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक न्यूज चैनल की डिबेट के दौरान मारपीट का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि डिबेट के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्होंने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

न्यूज रूम में हुई हाथापाई

IITian बाबा के मुताबिक, 28 फरवरी को उन्हें एक न्यूज चैनल ने इंटरव्यू के लिए बुलाया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। उनका दावा है कि कुछ लोग स्टूडियो में घुस आए और जबरदस्ती उन्हें एक कमरे में बंद करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, वहां मौजूद भगवाधारी स्वामी वेदमूरती नंद सरस्वती ने उन पर डंडे से हमला भी किया।

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

इस पूरे मामले को लेकर बाबा अभय सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा कि वह इस मामले को आगे तक ले जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी