भविष्य की तैयारियों को लेकर आज सिरसपुर स्थित ऑक्सीजन स्टोरेज सेंटर का दौरा किया। यहां 57 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भंडारण क्षमता का क्रायोजेनिक टैंक लगाया जा रहा है, साथ ही यहाà¤
केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार एक-दो दिन में 19 प्लांट का उद्घाटन करेगी। दिल्ली में अभी ऑक्सीजन जनरेशन और ऑक्सीजन स्टोरेज की कैपेसिटी जनरेट की जा रही है। हम और टैंकर्स भी लेकर आ रहे हैं।'
केजरीवाल ने कहा कि मेरा अपना यह मानना है कि इस वक्त वैक्सीन की परेशानी बहुत ज्यादा है। वैक्सीन की उपलब्धता की सबसे बड़ी समस्या है।
उन्होंने कहा कि यह अच्छी चीज है कि 21 जून के बाद केंद्र मुफ्त में वैक्सीन देगी, हालांकि यह उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दबाव में किया।
आपको बता दे, दिल्ली में बीते दिन 337 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 752 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक 14.30 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,704 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,511 मरीजों का इलाज चल रहा है।













