न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर मुझ पर हमला होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी किसकी होगी?, बेनीवाल बोले- लाइसेंसी हथियार पिछले 11 वर्षों से थाने में जमा

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जान का खतरा होने के बावजूद उनके लाइसेंसी हथियार 11 साल से थाने में जमा हैं और अब तक लाइसेंस बहाल नहीं हुआ है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 1:40:37

अगर मुझ पर हमला होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी किसकी होगी?, बेनीवाल बोले- लाइसेंसी हथियार पिछले 11 वर्षों से थाने में जमा

नागौर से सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने तीखा सवाल उठाया, "अगर मुझ पर हमला होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी किसकी होगी? एक ओर सरकार जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर मेरे लाइसेंसी हथियार पिछले 11 वर्षों से थाने में जमा हैं।" उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में एक केस के चलते उन्होंने अपनी पिस्टल और बंदूक पुलिस थाने में जमा कराई थी। वर्ष 2017 में उस मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लग चुकी है, फिर भी उनके हथियार अब तक वापस नहीं किए गए हैं।

अब तक लाइसेंस बहाल नहीं हुआ है

बेनीवाल ने आगे बताया कि एफआर लगने के बाद उन्होंने तत्कालीन जिला कलेक्टर से हथियार का लाइसेंस बहाल करने की मांग की थी, लेकिन कलेक्टर ने असमर्थता जाहिर की। इसके बाद उन्होंने संभागीय आयुक्त के समक्ष अपील की, जिन्होंने करीब छह महीने पहले नागौर के कलेक्टर को लाइसेंस बहाल करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बतौर सांसद उन्हें विशेषाधिकार के तहत लाइसेंसी हथियार और रेड पासपोर्ट मिलना चाहिए, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इंटेलिजेंस इनपुट के बाद सुरक्षा में आंशिक बढ़ोतरी

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से मिले इनपुट के आधार पर नागौर एसपी ने बेनीवाल की सुरक्षा के लिए एक क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) तैनात की थी। हालांकि, यह टीम केवल नागौर में उनके प्रवास के दौरान ही सुरक्षा देती है। जयपुर जैसे अन्य स्थानों पर उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिलती, जिससे नाराज होकर उन्होंने अपने दोनों पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) को लौटा दिया।

नागौर एसपी का निर्देश

नागौर एसपी नारायण टोगस ने आदेश जारी किया था कि सांसद के नागौर प्रवास के दौरान पुलिस लाइन से एक क्यूआरटी टीम को हथियारों सहित उनके निवास पर तैनात किया जाए। साथ ही, कंट्रोल रूम प्रभारी को पीएसओ के समन्वय से उनके आवागमन और कार्यक्रमों के लिए एस्कॉर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?