न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : दहेज़ प्रताड़िता को मिला न्याय, पति व ससुर को 2 वर्ष कारावास और 10 हजार जुर्माना

दहेज़ प्रताड़ना के 14 वर्ष पुराने मामले में पीड़िता को न्याय देते हुए कोर्ट ने पति व ससुर को 2 वर्ष कारावास की सजा के साथ 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 12:46:35

श्रीगंगानगर : दहेज़ प्रताड़िता को मिला न्याय, पति व ससुर को 2 वर्ष कारावास और 10 हजार जुर्माना

समाज में आज भी कई कुरीतियां व्याप्त हैं जिनसे छुटकारा पाना बहुत जरूरी हैं। ऐसी ही एक कुरीति हैं दहेज जिसके कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही दहेज़ प्रताड़ना के 14 वर्ष पुराने मामले में पीड़िता को न्याय देते हुए कोर्ट ने पति व ससुर को 2 वर्ष कारावास की सजा के साथ 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया हैं। गुरुवार को सुनाए निर्णय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज मीणा ने दोषी पति सुरेंद्र कुमार उर्फ लाला व ससुर देवकरण निवासी गांव जेजूसर, तहसील नवलगढ़, जिला झुंझनूं हाल भरतनगर, पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर को 2-2 वर्ष कारावास की सजा के साथ 10-10 हजार रुपए जुर्माने से भी दंडित किया है। न्यायालय के निर्देशानुसार अगर दोनों दाेषी जुर्माना अदा नहीं करेंगे तो उन्हें एक-एक महीना अतिरिक्त कारावास भी भुगतना पड़ेगा।

न्यायालय ने सुरेंद्र कुमार उर्फ लाला और उसके पिता देवकरण को आईपीसी की धारा 498 ए और 406 में दोषी ठहराया। दोनों दोषियों को आईपीसी की धारा 498 ए में 2-2 वर्ष कारावास व 5-5 हजार रुपए जुर्माने और धारा 406 में भी 2-2 वर्ष कारावास व 5-5 वर्ष जुर्माने से दंडित किया। न्यायालय के अनुसार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में इजाफा हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे आरोपियाें को दंडित किया जाना चाहिए।

परिवादिया मंजू ने 24 जनवरी 2007 को न्यायालय में परिवाद दायर किया था कि उसकी शादी सुरेंद्र कुमार उर्फ लाला के साथ 7 मई 2006 को बसंती चौक श्रीगंगानगर में संपन्न हुई थी। शादी के बाद पति सुरेंद्र कुमार, ससुर देवकरण व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे दहेज में मोटर साइकिल लाने के लिए प्रताड़ित किया। उससे कई बार मारपीट की गई।

मंजू के अनुसर तब उसकी बहन व बहनाेई ने उसके ससुराल वालों को मोटर साइकिल के लिए 25 हजार रुपए दिए। तब ससुराल वालों का व्यवहार कुछ दिन तक ठीक रहा। इसके बाद उसके ससुर की टांग टूटने पर उसकी सास ने इलाज का कहते हुए 15 हजार रुपए ले लिए। इलाज के लिए दिए रुपए वापस मांगने पर फिर उससे मारपीट की गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मंजू के पिता की उसके हिस्से में आई तीन बीघा उनके नाम करवाने के लिए भी दबाव बनाया गया। न्यायालय के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल