न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जलमहल को नुकसान पहुँचाकर कैसे स्मार्ट बन सकता है जयपुर, सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम को लगाई फटकार

पिंकसिटी की ऐतिहासिक जलमहल झील की दुर्दशा पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए जयपुर हेरिटेज नगर निगम को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि जल महल झील को नुकसान पहुंचा कर जयपुर कैसे स्मार्ट बन सकता है?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 12:21:38

जलमहल को नुकसान पहुँचाकर कैसे स्मार्ट बन सकता है जयपुर, सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम को लगाई फटकार

जयपुर। पिंकसिटी की ऐतिहासिक जलमहल झील की दुर्दशा पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए जयपुर हेरिटेज नगर निगम को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि जल महल झील को नुकसान पहुंचा कर जयपुर कैसे स्मार्ट बन सकता है?

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने झील के पास नाइट मार्केट और वेंडिंग गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए इन पर रोक लगाई है। वहीं झील में सीवरेज सहित किसी भी गंदगी का प्रभाव रोकने और उसकी स्थिति सुधारने के लिए नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जयपुर के हेरिटेज नगर निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए जलमहल झील को नुकसान पहुंचाने और उसके पानी को दूषित करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। कोर्ट ने निगम की ओर से झील के पास नाइट मार्केट की अनुमति देने पर भी नाराजगी जताई। इस मामले की जस्टिस अभय एस ओका और उज्जल भूइयां की पीठ ने सुनवाई की। पीठ ने कहा कि हेरिटेज नगर निगम की लापरवाही और अवैध कार्यों के कारण जलमहल झील पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।

स्मार्ट सिटी के दावे पर उठाए सवाल

सुनवाई के दौरान पीठ ने नोट किया कि नगर निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए, उनके पीछे 'स्मार्ट सिटी' का बोर्ड लगा हुआ था। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया, कि जलमहल जैसी झील को नुकसान पहुंचाकर जयपुर स्मार्ट सिटी कैसे बनेगा? कोर्ट ने ये भी कहा कि अब तक झील के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए किसी विशेषज्ञ समिति का गठन नहीं किया गया है।

झील में छोड़ा जा रहा गंदा पानी

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी पाया कि गंदे सीवेज का पानी जलमहल झील में छोड़ा जा रहा है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम को निर्देश दिया कि झील के प्रदूषण को रोकने और उसके पुनरुद्धार के लिए नेशनल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाई जाए।

NGT के आदेश को चुनौती देने पहुंचा था निगम

हेरिटेज नगर निगम ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के 3 नवंबर 2023 के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में ये मामला दायर किया था। एनजीटी ने अपने आदेश में झील के पास रात्रि बाजार और अन्य गतिविधियों पर रोक लगाते हुए नगर निगम को पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र मॉनिटरिंग कमेटी से अनुमति लेने का निर्देश दिया था। एनजीटी ने ये आदेश आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र तिवाड़ी की याचिका पर दिया था। जिसमें रात्रि बाजार और झील में बिना ट्रीटमेंट के दूषित जल छोड़े जाने को लेकर आपत्ति जताई गई थी। एनजीटी ने ये भी पाया था कि रात्रि बाजार नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा था, जिसके लिए पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र मॉनिटरिंग कमेटी से अनुमति नहीं ली गई थी।

जलमहल संरक्षण के लिए उठाए जाएंगे कदम

बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जलमहल झील के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए अब ठोस कदम उठाए जाएंगे। अदालत ने ये साफ कर दिया है कि नगर निगम की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और झील को बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी